{"_id":"5cf17797bdec2207382fb90f","slug":"15593287101-lakhimpur-news78","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से टकराई बाइक, युवती की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पेड़ से टकराई बाइक, युवती की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मरितौली। पिपरझला-हरगांव मार्ग पर गांव दतेली के पास तेज रफ्तार बाइक बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक पर सवार एक युवती की मौत हो गई, जबकि बाइक चालक घायल हो गया। घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सीतापुर जिले के थाना इमलिया सुल्तानपुर के गांव कुइयाडीह निवासी श्यामू अपनी 19 वर्षीय पुत्री रेनू को गांव अल्वाहपुर छोड़ने जा रहे थे। थाना क्षेत्र मितौली में पिपरझला-हरगांव मार्ग पर दतेली गांव के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक पर सवार रेनू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि श्यामू घायल हो गया। चालक हेलमेट लगाए हुए था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल सीएचसी में भर्ती कराया है। मृत युवती का शव पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने घर वालों को सौंप दिया।