{"_id":"5ced8100bdec2207697951c7","slug":"15590689763-lakhimpur-news33","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल के कमरे में मिला युवक का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
होटल के कमरे में मिला युवक का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनगढ़ी-नेपाल। धनगढ़ी बस स्टैंड के पास होटल के एक कमरे में नग्नावस्था में युवक का शव मिला। पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में ले लिया है, जबकि एक युवक फरार हो गया। पुलिस के अनुसार नशे की अधिकता के कारण युवक की मौत हुई है।
धनगढ़ी नगर पुलिस इंचार्ज वकील बहादुर सिंह ने बताया कि धनगढ़ी उप महानगर पालिका के समीप बस अड्डे के पास श्रीपाल होटल के कमरा नंबर 105 से धनगढ़ी वार्ड नंबर चार तारानगर निवासी 21 वर्षीय आदर्श भट्ट का नग्नावस्था में शव बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार युवक अपने साथियों के साथ दो दिनों से होटल में ठहरा था। पुलिस ने उसके दो साथियों यशपाल मल्ल निवासी उत्तर बेहड़ी और प्रकाश चौधरी को हिरासत में ले लिया है, जबकि एक साथी फरार हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल धनगढ़ी भेजा है। पुलिस का मानना है कि यह सभी युवक नशे के आदी हैं। मृतक आदर्श की मौत भी नशा अधिक हो जाने से हुई है। पकड़े गए दोनों युवकों से पूछताछ की जा रही है।