{"_id":"5cec217dbdec22073a5fde91","slug":"15589789903-lakhimpur-news114","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिसावाकला में दो घरों में लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सिसावाकला में दो घरों में लाखों की चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोला गोकर्णनाथ। ग्राम सिसावांकला में दो घरों में सेंध लगाकर चोर लाखों की संपत्ति चुराकर ले गए। इससे ग्रामीणों में भय व्याप्त है।
फरधान थाना क्षेत्र के सिसावां कलां निवासी सतीश कुमार वर्मा के घर में रविवार की रात मकान के पीछे की दीवार में नकब लगाकर घर में रखे तीन हजार रुपये, एक जोड़ी झाले, एक जोड़ी कुंडल, और कीमती सामान चुराकर ले गए। इसी रात गांव के ही श्याम शर्मा के घर की पीछे की दीवार कूद कर घर के मेन गेट की कुंडी खोल कर घर में घुस गए और कमरों में रखी अलमारी, बक्सों के ताले तोड़कर रखी 15 हजार की नगदी, सोने के दो जोड़ी झाला, मंगलसूत्र, कमरबंद, कुंडल, एक हार, तीन जोड़ी पायल सहित दोनों घरों से लाखों का माल पार कर दिया। पीड़ितों ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। ब्यूरो