फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   पुतन्नी चौराहा पर दो गुटों में ताबड़तोड़ फायरिंग

पुतन्नी चौराहा पर दो गुटों में ताबड़तोड़ फायरिंग

Tue, 28 May 2019 02:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2019 02:23 AM IST
विज्ञापन
पुतन्नी चौराहा पर दो गुटों में ताबड़तोड़ फायरिंग
मोहम्मदी। कस्बे के पुतन्नी चौराहा पर सट्टा कारोबार को लेकर चल रही रंजिश में सोमवार की सुबह दो गुट आमने-सामने आ गए। दोनों गुटों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान अंधाधुंध फायरिंग हुई, जिससे मार्ग पर भगदड़ मच गई। इस दौरान व्यापारी दुकानें बंद कर दुबक गए। सीओ को फोर्स के साथ आते देख दोनों गुटों के लोग मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके से दो कारतूस खोखा भी बरामद किए हैं। घटना के बाद से कस्बे में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

कस्बे के मुख्य मार्ग स्थित पुतन्नी चौराहा पर मारपीट, फायरिंग की घटना सुबह करीब नौ बजे हुई। दुकानदार अपनी दुकानों पर बैठे थे। लोगों की भी सामान्य तौर पर आवाजाही चल रही थी। इसी बीच दो गुट चौराहा पर आमने-सामने आ गए। दोनों गुटों में पहले जमकर मारपीट हुई। साथ ही अंधाधुंध फायरिंग होने लगी। गोलियों की तड़तड़ाहट से चौराहा पर भगदड़ मच गई। दहशत में आए दुकानदारों ने अपने शटर गिरा लिए और अंदर दुबक गए। करीब आधे घंटे तक गोलियां चलने की आवाज गूंजती रही। इसी बीच किसी ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर सीओ मोहम्मदी श्रेष्ठा ठाकुर फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गईं। पुलिस की हूटर बजाती गाड़ियां आते देख दोनों गुटों के लोग मौके से फरार हो गए। एक पक्ष का कहना है कि सोमवार की सुबह वह अपने घर में पड़ी टिनशेड उतरवा रहीं थीं। उसी समय मोहल्ला बाजार खुर्द निवासी छोटे भइया अपने कुछ लोगों के साथ असलहों से लैस होकर आ गए और घर में घुसकर मारपीट व फायरिंग करने लगे। फायरिंग की आवाज सुन पति अपने पुत्र के साथ घर के अंदर घुसने लगे। तभी हमलावरों ने उन्हें पकड़ कर सड़क पर पटक दिया और डंडों और राडों से प्रहार कर घायल कर दिया। उधर दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति का कहना है कि वह घर का सामान लेकर बाजार से आ रहे थे। तभी अनीता देवी के पति उसके परिवार के लोगों ने उसे घेर लिया और ताबड़तोड़ गोलियां चलाने लगे।
विज्ञापन


बाजार में तैनात किया पुलिस फोर्स
पुतन्नी चौराहा पर हुई अंधाधुंध फायरिंग और मारपीट से कसबे में दहशत का माहौल है। पुलिस ने घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए सीओ के निर्देश पर पुतन्नी चौराहा पर एक दरोगा और चार सिपाहियों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहरीर न मिलने की बात कह झाड़ा पल्ला
मोहम्मदी। कस्बे के लोगों की माने तो पुतन्नी चौराहा पर हुई मारपीट और अंधाधुंध फायरिंग सट्टा कारोबार को लेकर दो गुटों के बीच चली आ रही रंजिश का नतीजा है। दोनों गुटों को जिले के दो माननीयों का संरक्षण है। शायद यही वजह है कि पुलिस इस पूरे मामले को लेकर बैकफुट पर आ गई है। पुलिस ने तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज करने की बात कह जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया है।
कस्बे में सट्टे का कारोबार तेजी से पनप रहा है। इस धंधे में लिप्त लोगों को सत्तापक्ष के दो माननीयों का संरक्षण प्राप्त है। यही वजह है कि पुलिस कस्बे में चल रहे सट्टा कारोबार पर अंकुश नहीं लगा पा रही है। जानकारों की माने तो पुतन्नी चौराहा पर हुई वारदात भी धंधे को लेकर दो गुटों के बीच उपजी रंजिश का नतीजा है। करीब आधे घंटे तक हुई ताबड़तोड़ फायरिंग के मामले में पुलिस दोनों गुटों को राजनीतिक संरक्षण होने के कारण कार्रवाई करने से कतरा रही है। पुलिस का कहना है कि अभी किसी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। इससे पुलिस की कार्यशैली को लेकर सवाल उठने लगे हैं।


दोनों गुटों के बीच कोई पुरानी रंजिश है। इसको लेकर घटना हुई है। मौके से पुलिस ने 315 बोर के दो कारतूस के खोखे मिले हैं। बाजार में एक दरोगा और चार सिपाहियों को तैनात किया गया है। किसी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर आती है तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
- श्रेष्ठा ठाकुर सीओ, मोहम्मदी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed