फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   नाबालिग की शादी को लेकर बखेड़ा, पुलिस ने की लाठीचार्ज

नाबालिग की शादी को लेकर बखेड़ा, पुलिस ने की लाठीचार्ज

Sat, 25 May 2019 01:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2019 01:46 AM IST
विज्ञापन
नाबालिग की शादी को लेकर बखेड़ा, पुलिस ने की लाठीचार्ज
धनगढ़ी-नेपाल। नेपाल के कंचनपुर से भागे नाबालिग किशोर व किशोरी के शादी करने के मामले के बाद गुस्साए लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। मामला बढ़ता देख पुलिस ने लाठीचार्ज कर दी। जिसमें वार्ड अध्यक्ष सहित तीन लोग घायल हो गए। शुक्रवार को सुबह से ही लोग पहुंच गए जिससे डोके बाजार में स्थिति तनावपूर्ण हो गई। पुलिस चौकी का घेराव करते हुए टायर भी जलाए गए। एसपी ने समझाबुझाकर लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन

गुरुवार को कंचनपुर जिले के भारत-नेपाल सीमा स्थित एक वार्ड से शादी करने के इरादे से घर से नाबालिग किशोर व किशोरी भाग गए। जिसकी सूचना किशोर के परिजनों ने पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों को बरामद भी कर लिया। जिन्हें डोके बाजार के पास बनी पचकड़िया पुलिस चौकी पर लाया गया। यहां किशोर को परिजनों के सुपुर्द किया गया जबकि किशोरी के परिजन न पहुंचने से त्रिभुवन थाना इंचार्ज कर्ण बहादुर बम के निर्देश पर किशोरी को त्रिभुवन थाना ले जाए जाने लगा। इस दौरान वहां मौजूद भीड़ ने इसका विरोध करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। जिसपर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। लाठीचार्ज में ग्यारह नंबर वार्ड अध्यक्ष तुलसी आर्याल सहित तीन लोग घायल हो गए थे। शुक्रवार को स्थानीय लोगों ने पुलिस के खिलाफ आंदोलन शुरू करते हुए पचकड़िया पुलिस चौकी के सामने टायर जलाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। साथ ही हुलाकी मार्ग भी बंद कर दिया। जिससे बॉर्डर पर स्थित डोके बाजार की स्थिति तनावपूर्ण हो गई। सूचना पर कंचनपुर जिले के एसपी दिनेश कुमार आर्याल मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। एसपी ने डीएसपी के नेतृत्व में टोली बनाकर जांच कराने की बात कही। जिसके बाद उग्र भीड़ शांत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed