{"_id":"5ce83717bdec22073e117e0c","slug":"155872237814-lakhimpur-news64","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी को पीटा और फिर काट दी चोटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पत्नी को पीटा और फिर काट दी चोटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहम्मदी। पुलिस चौकी रेहरिया के गांव साहबगंज निवासी एक दंपती के बीच बृहस्पतिवार रात किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। पति ने पहले पत्नी की जमकर पिटाई की और बाद में कैंची से उसकी चोटी काट दी। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
गांव साहबगंज निवासी पुष्पा देवी ने बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे पति से मामूली बात पर विवाद हो गया। इससे नाराज पति सिन्नू ने पहले उसकी जमकर पिटाई की। बाद में कैंची से उसकी चोटी काट डाली। महिला चौकी पहुंची और पुलिस को पति के खिलाफ तहरीर दी। मोहम्मदी कोतवाली पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी पति के खिलाफ जान लेवा हमला सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की विवेचना रेहरिया चौकी प्रभारी उग्रसेन को सौंपी है। चौकी इंचार्ज ने बताया कि पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।