फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   सिपाहियों से छीना झपटी कर वारंटी के भाई को छुड़ाया

सिपाहियों से छीना झपटी कर वारंटी के भाई को छुड़ाया

Tue, 08 May 2018 08:20 PM IST
Updated Tue, 08 May 2018 08:20 PM IST
विज्ञापन
सिपाहियों से छीना झपटी कर वारंटी के भाई को छुड़ाया
पुलिस से हाथापाई कर वारंटी के भाई को छुड़ाया
विज्ञापन

नाराज महिलाओं ने चौकी बेलरायां पुलिस को घेरा
पुलिस ने हाथापाई किये जाने से इनकार किया
अमर उजाला ब्यूरो
बेलरायां। वारंटी के स्थान पर उसके भाई को पकड़ने से नाराज कुछ महिलाओं ने बेलरायां चौकी पुलिस के दो सिपाहियों को घेर लिया और हाथापाई कर उसे छुड़ा लिया। महिलाओं का आरोप है कि पकड़े गए युवक का दोष पूछने पर पुलिस ने उनके साथ अभद्रता और घर में तोड़फोड़ की।

सोमवार की शाम बेलरायां चौकी पुलिस गांव तकिया पुरवा निवासी वारंटी घनश्याम को पकड़ने गई थी। उसके खिलाफ वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज है। पुलिस ने जब उसके घर पर छापा मारा तो घनश्याम नहीं मिला। वहां मौजूद उसके भाई दिलीप को सिपाहियों ने पकड़ लिया और उसे बाइक पर बिठाने लगे। इस पर घर की महिलाओं ने दिलीप का दोष पूछा, लेकिन सिपाही कुछ बताने के बजाए उसको लेकर वहां से जाने का प्रयास करने लगे। इस पर महिलाएं भड़क उठीं और हाथापाई करने लगी। ग्रामीणों की मानें तो सिपाहियों और महिलाओं के बीच काफी देर तक हाथापाई हुई। मामले को बढ़ता देख सिपाहियों ने दिलीप को छोड़ दिया और भाग खड़े हुए। सिपाहियों की सूचना पर कोतवाल तिकुनियां अजय कुमार सिंह, चौकी इंचार्ज हरीश गंगवार फोर्स के साथ दोबारा मौके पर पहुंचे। आरोप है कि पुलिस ने घर में घुस कर तोड़फोड़ की और दिलीप के बहनोई आशाराम को दबोच लिया। पुलिस ने आशाराम के पास से एक देशी तमंचा और दो कारतूस बरामद होने का दावा किया है। चौकी इंचार्ज का कहना है कि पुलिस ग्राम ताकियापुरवा के वारंटियों की तलाश कर रही थी। इस दौरान सिपाहियों ने ग्राम ताकियापुरवा निवासी दिलीप पुत्र टीकाराम को पकड़ लिया। इससे नाराज वारंटी की बहन ने छीना झपटी कर दिलीप को छुड़ा लिया था। हाथापाई नहीं हुई है। गिरफ्तार आशाराम का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed