{"_id":"59c3f15f4f1c1b25688b5b60","slug":"151506013535-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग में जला घर, हजारों का नुकसान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आग में जला घर, हजारों का नुकसान
Updated Fri, 22 Sep 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
आग में जला घर, हजारों का नुकसान
- फोटो : लखीमपुर खीरी, अमर उजाला
निघासन।
गांव लुधौरी में एक घर में आग लगने से उसमें रखी नकदी समेत करीब 40 हजार का सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने किसी तरह से आग पर काबू पा लिया।
गांव लुधौरी निवासी कैशर अली ने बताया कि उसके दो कच्चे घर बने हुए है। दोनों घरों में परिवार के सदस्य रहते है। दूसरे घर में उसका बेटा इरफान लेटा हुआ था। रात करीब चार बजे सुबह सैर पर निकले किसी व्यक्ति ने बताया कि उसके घर के पीछे छप्पर जल रहा है। यह सुनकर परिवार के सदस्य जाग गए। आग ने विकराल रूप धारण करते हुए पूरे घर को अपने आगोश में ले लिया। किसी तरह से ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। आग से घर में रखी सात हजार की नकदी, कपड़ा बर्तन समेत करीब 40 हजार रुपये का सामान जलकर राख हो गया।