फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Married woman dies under suspicious circumstances; her family alleges murder

Bageshwar News: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

Fri, 16 Oct 2026 01:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Fri, 16 Oct 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Married woman dies under suspicious circumstances; her family alleges murder
बागेश्वर। जिले के डोबा क्षेत्र में 26 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाते हुए हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

विवाहिता ज्योति (26) पत्नी चंदन सिंह, निवासी डोबा को बृहस्पतिवार सुबह करीब पांच बजे जिला अस्पताल लाया गया था जहां डॉक्टरों ने उन्हें ब्रॉड डेड घोषित कर दिया। महिला की मौत की खबर मिलते ही मायके वालों में कोहराम मच गया। मृतका के पिता ईड़ा घिंघारतोला निवासी कुशाल सिंह रौतेला ने बताया कि उनकी पुत्री का विवाह वर्ष 2019 में हुआ था। आरोप है कि मृतका का पति उसे आए दिन पीटता था। पिता का यह भी आरोप है कि इससे पहले भी पति ने दो बार उनकी बेटी को पीटा था जिसका मामला कोतवाली बागेश्वर में भी चला था और तब आपसी समझौते के बाद मामला शांत हुआ था। मायके पक्ष ने पुलिस प्रशासन से इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


मृतका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा, जिसके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

- अजय साह, सीओ, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed