{"_id":"6ad12fcd58f58e917e015681","slug":"altercation-between-a-property-dealer-and-a-registry-clerk-at-the-tehsil-office-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-104368-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: तहसील में प्रॉपर्टी डीलर और रजिस्ट्री क्लर्क में हुआ झगड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: तहसील में प्रॉपर्टी डीलर और रजिस्ट्री क्लर्क में हुआ झगड़ा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। कादीपुर तहसील में प्रॉपर्टी डीलर और रजिस्ट्री क्लर्क के बीच झगड़ा हो गया। इसके बाद तहसील परिसर में तनाव का माहौल बना हुआ है। दोनों पक्षों ने सेक्टर-10 थाने में एक-दूसरे के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है।
प्रॉपर्टी डीलर ललित तहसील परिसर में दस्तावेज बनाने का काम भी करता है, मंगलवार को जमीन की एक रजिस्ट्री के सिलसिले में कार्यालय पहुंचा था। दस्तावेजों में कुछ गड़बड़ी और फर्जीवाड़े को लेकर उसकी रजिस्ट्री क्लर्क वीरेंद्र से कहासुनी हो गई। कहासुनी बढ़ते-बढ़ते दोनों पक्ष सीधे नायब तहसीलदार नरेंद्र भारद्वाज के केबिन में जा पहुंचे। अधिकारी के सामने ही दोनों के बीच काफी देर तक हंगामा और तीखी नोकझोंक होती रही। इसके बाद दोनों में मारपीट शुरू कर दी। वहां पर मौजूद ने लोगों ने बीच-बचाव किया।
ललित ने आरोप लगाया है कि कादीपुर तहसील में जमीन की रजिस्ट्री के नाम पर अवैध वसूली की जाती है और अधिकारियों द्वारा लगातार पैसे मांगे जाते हैं। ललित का कहना है कि जब उसने पैसे देने से आनाकानी की, तो अधिकारियों के इशारे पर उस पर हमला कराया गया।
विज्ञापन
रजिस्ट्री क्लर्क वीरेंद्र (विक्की) ने इन सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उनका कहना है कि ललित ने दस्तावेजों में हेरफेर और बदलाव करके अवैध तरीके से रजिस्ट्री करवाने का प्रयास किया था। सेक्टर-10 दिलबाग ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।