{"_id":"4e632b0ecfd98769dfd2353d092059c8","slug":"15-rupees-trick-deceived-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसा देकर 15 सौ रुपये ठगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झांसा देकर 15 सौ रुपये ठगे
मोहम्मदी।
Updated Mon, 21 Dec 2015 06:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव मियांपुर में उत्तराखंड से आए एक युवक ने ग्रामीणों को केंद्र सरकार की योजनाओं का झांसा दिया और जाते समय 15 सौ रुपये ले गया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि युवक ने उसे फोटो कापी कराने के लिए भेजा और मौका पाकर उसकी नाबालिग पुत्री को भी ले गया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव मियांपुर निवासी मदनदास ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि
उसके गांव में 27 नवंबर 2015 को उत्तराखंड के जनपद उधमसिंहनगर के थाना दिनेेशपुर गांव अमृतपुर निवासी सुकुमार उर्फ विजय मंडल पुत्र शैलेंद्र आया और उसने स्वयं को दिल्ली में विकलांग विभाग का सुपरवाइजर बताते हुए गांव में केंद्र सरकार द्वारा गरीब और विकलांगों को शादी आदि में अनुदान दिलाने की बात बताई।
मदनदास का यह भी कहना है कि विश्वास हो जाने पर सुकुमार को घर में रखा और ग्रामीणों को भी योजना से अवगत करवाया। उसने गांव के कई लोगों से डबल आईडी और फोटो भी लिए। उसका यह भी आरोप है कि गत 7 दिसंबर को उसने पुत्री की शादी के लिए अनुदान दिलाने की बात कही और पुत्री को डीएम के सामने पेश कराने के लिए लखीमपुर लेकर चलने को कहा जब वह पुत्री को लेकर मोहम्मदी बस अड्डे पर आया तो सुकुमार ने उससे 15 सौ रुपये लेकर आईडी की फोटो कापी कराने भेज दिया। जब वह वापस आया तो उसकी नाबालिग पुत्री और सुकुमार दोनों गायब थे। पीड़ित ने घटना की सूचना एसपी को देकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।