{"_id":"5c39cc6cbdec227362020668","slug":"141547291756-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी से 20 दिन पहले युवती ने लगाई फांसी, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी से 20 दिन पहले युवती ने लगाई फांसी, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। शहर के मोहल्ला रामनगर कॉलोनी में शुक्रवार की रात एक युवती ने फंदे से लटक कर जान दे दी। उसकी 20 दिन बाद बारात आनी थी। इससे घर में खुशी का माहौल मातम में बदल गया। परिजन भी इस घटना से सदमे में हैं।
मोहल्ला रामनगर कालोनी निवासी राकेश कुमार शुक्ला की 23 वर्षीय पुत्री वंदना शुक्ला की शादी कानपुर देहात निवासी मोहित तिवारी के साथ तय हुई थी। परिजनों के मुताबिक 31 जनवरी 2019 को बारात आनी थी, लेकिन शुक्रवार की रात करीब साढे़ आठ बजे वंदना ने मोहित से मोबाइल पर बात की। इसके बाद कमरे में जाकर फंदे से लटक गई। परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो वंदना को फंदे से उतारकर जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आत्महत्या के कारणों को लेकर अभी रहस्य बना हुआ है। परिजनों की माने तो रात करीब साढ़े आठ बजे वंदना ने अपने होने वाले पति मोहित तिवारी निवासी कानपुर देहात से मोबाइल पर बातचीत की थी। उसके बाद उसने यह कदम उठाया। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।