फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   तस्करी कर ले जा रहे दोमुहां सांप सहित दो गिरफ्तार

तस्करी कर ले जा रहे दोमुहां सांप सहित दो गिरफ्तार

Sat, 21 Jul 2018 11:05 PM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
तस्करी कर ले जा रहे दोमुहां सांप सहित दो गिरफ्तार
21एलकेएच07
विज्ञापन

तस्करी कर ले जा रहे दोमुहां सांप सहित दो गिरफ्तार
1.50 किलो वजनी सांप को 70 हजार में बेचने की थी तैयारी
अमर उजाला ब्यूरो
शारदानगर। सदर कोतवाली की शारदानगर चौकी पुलिस ने दोमुहां सांप की तस्करी करने वाले दो लोगों को पकड़ा है, जिनके पास से 1.50 किलो वजनी दोमुहां सांप बरामद हुआ है। उसे नकहा के किसी व्यक्ति के हाथ 70 हजार रुपये में बेचने की फिराक में थे। पुलिस ने दोनों युवकों का चालान भेजा है।
शारदानगर के चकई पुल के पास शुक्रवार की शाम को चौकी इंचार्ज पारसनाथ और सिपाही गश्त कर रहे थे, जहां दो संदिग्ध लोग दिखाई दिए। शक होने पर जब उन्हें रोका तो यह लोग भागने लगे, जिससे पुलिस ने दौड़ा कर दोनों युवकों को पकड़ लिया। तलाशी में इनके पास एक थैले में दोमुहां सांप और तीन बांट दो मोबाइल बरामद हुए। चौकी इंचार्ज दोनों को शारदानगर पुलिस चौकी लाए, जहां पूछताछ में उन्होंने अपना नाम दिनेश पुत्र जगमोहन लाल और शिशुपाल पुत्र ओमप्रकाश निवासी गांव रायपुर थाना निघासन बताया है। चौकी इंचार्ज ने दोनों के खिलाफ वन्य जीव जंतु अधिनियम में रिपोर्ट दर्ज करते चालान भेजा। चौकी इंचार्ज ने बताया कि सांप को जंगल में छुड़वाया जाएगा।
विज्ञापन

00
अंधविश्वास, भ्रांतियों के चलते होती है सांपों की तस्करी
लखीमपुर खीरी। वन्यजीव विशेषज्ञ डॉ. वीपी सिंह कहते हैं कि दोमुंहा सांपों को लेकर लोगों में तरह-तरह की भ्रांतियां हैं। कोई कहता है कि दोमुहां सांप घर में रखने से परिवार में समृद्धि आती है, तो कोई इसे शक्तिवर्धक मानता है और इसके जहर से शक्तिवर्धक दवा बनाता है। चीन सबसे अंधविश्वासी देश है जहां वन्यजीव अंगों की बेहद मांग है। जहां तक प्रकृति में इनकी उपयोगिता का सवाल है प्रकृति में पाए जाने वाले हर जीव का अपना महत्व और प्राकृतिक संतुलन में उपयोगिता होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के निघासन बेलरायां तिकुनिया में सांपों की तस्करी करने वाले चार से पांच गिरोह सक्रिय होने की सूचना है। इस गिरोह के सदस्य कई बार पकड़े जा चुके हैं लेकिन सरगना एक बार भी हत्थे नहीं चढ़े। दुधवा नेशनल पार्क के बेलरायां रेंज में रेजर रह चुके और सांपों के विशेषज्ञ अशोक कश्यप का कहना है कि भ्रांतियों के चलते इन सांपों की तस्करी होती है। अंधविश्वास के चलते दोमुंहा सांप हासिल करने के लिए लोग इन्हें उपलब्ध कराने वाले लोगों को तलाशते हैं। तस्कर उनके अंधविश्वास का फायदा उठा कर उनसे लाखों की रकम ऐंठ लेते है। दो साल पहले सात सितंबर को बेलरायां रेज से वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो ने स्थानीय वनाधिकारियों के सहयोग से एक गिरोह को कई दोमुंहा सांपों के साथ पकड़ा था। इनके खिलाफ केस काट कर अपराधियों को जेल भेजा गया था। केस अभी तक अदालत में विचाराधीन है। इसके अलावा कई बार कैरियर और सांप पकड़ने वाले लोग पकड़े गए लेकिन उनके सरगना कोई और था जो पकड़ में नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed