फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   घर में घुसकर युवक के सिर पर मारा कांता, घायल

घर में घुसकर युवक के सिर पर मारा कांता, घायल

Mon, 21 Aug 2017 05:47 PM IST
Updated Mon, 21 Aug 2017 05:47 PM IST
विज्ञापन
घर में घुसकर युवक के सिर पर मारा कांता, घायल
लखीमपुर खीरी/सिकंद्राबाद। थाना नीमगांव क्षेत्र के गांव मदारपुर में कुछ लोगों ने घर में घुसकर गांव निवासी नन्हे के सिर पर कांता से वार कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची यूपी 100 घायल को लेकर जब सीएचसी बेहजम पहुंची तो वहां ताला लटकता मिला। इस पर पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया।
विज्ञापन

गांव मदारपुर निवासी नन्हे(35) ने बताया कि वह घर के अंदर बच्चों के साथ सो रहा था। रात करीब एक बजे कुछ लोग घर में घुस आए और जान से मार देने की नीयत से उस पर धारदार कांता से हमला कर दिया और भाग निकले। सिर पर कांता लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। किसी तरह से उसने यूपी 100 को मामले की सूचना दी। सूचना पर पहुंची यूपी 100 उसे सीएचसी बेहजम ले गई। मौके पर पहुंचे यूपी 100 के प्रभारी देशराज यादव ने बताया कि जब वह लोग घायल को लेकर सीएचसी पहुंचे तो वहां पर ताला लटका था। घायल की हालत गंभीर थी इसलिए उसे फौरन जिला अस्पताल ले गए जहां उन्होंने घायल को भर्ती कराया।
विज्ञापन


चौकीदार नहीं है इसलिए मरीज न होने के कारण ताला पड़ जाता है। इमरजेंसी मरीज आने पर अपने आवास से आकर उपचार करते हैं।
डॉ. अनिल वर्मा, प्रभारी चिकित्साधिकारी बेहजम
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed