{"_id":"6ace844d9a4c14847505cb84","slug":"fir-registered-against-12-people-following-an-attack-and-altercation-between-two-groups-auraiya-news-c-211-1-aur1009-153253-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: दो पक्षों में हमला और मारपीट में 12 के खिलाफ प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: दो पक्षों में हमला और मारपीट में 12 के खिलाफ प्राथमिकी
विज्ञापन
एरवाकटरा। थाना क्षेत्र के नगला हरिराम गांव में 10 अक्तूबर को हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक पक्ष ने घर में घुसकर धारदार हथियार हमले तो दूसरे पक्ष ने मारपीट का आरोप लगाया है।
गांव नगला हरिराम निवासी पीड़िता आरती देवी ने पुलिस को बताया कि उनके ही गांव निवासी पप्पू, सुरेंद्र, बहादुर, मनोज, ओमनारायण, अमित कुमार, शिवम, और सुनील घर में घुस आए और सुभाष चंद्र के साथ सब्बल और लाठियों से हमला कर दिया। मुख्य आरोपी पप्पू ने धारदार हथियार से सुभाष चंद्र के सिर पर जानलेवा वार किया, जिससे उन्हें गंभीर घायल हो गए।
ओमनारायण पर कुल्हाड़ी से वार करने का भी आरोप है। शोर सुनकर पहुंची प्रीती पर भी आरोपियों ने हमला कर घायल कर दिया। दूसरे पक्ष के सुरेंद्र कुमार ने प्रभात, रामचंद्र, जय चंद्र और सूरज चंद्र पर बेटे शिवम उर्फ पप्पू और शिवओम को पीटने का आरोप लगाया। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।