फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   An out-of-control vehicle collided with an auto-rickshaw and an electricity pole.

Firozabad News: अनियंत्रित वाहन ऑटो और बिजली के खंभे से टकराया

Wed, 14 Oct 2026 12:48 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 14 Oct 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
An out-of-control vehicle collided with an auto-rickshaw and an electricity pole.
सिरसागंज। हाईवे पर विद्युत पोल से टकराया अनियंति आटो - फोटो : सिरसागंज। हाईवे पर विद्युत पोल से टकराया अनियंति आटो
सिरसागंज। सिरसागंज थाना क्षेत्र के गुंजन चौक के पास मंगलवार को सड़क हादसा में फिरोजाबाद की ओर से कानपुर की ओर जा रहे एक अनियंत्रित ट्रेलर ने आगे चल रहे अज्ञात कंटेनर से टकराने के बाद सड़क किनारे खड़े ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद ट्रेलर हाईवे स्थित 11,000 केवी हाईटेंशन बिजली के पोल को तोड़ते हुए कच्चे रास्ते पर जाकर रुक गया।
विज्ञापन

सिरसागंज के नेशनल हाईवे पर गुंजन चौक के समीप अंबेडकर नगर निवासी शिवम अपने ऑटो में सो रहा था तभी अचानक उसके ऑटो में जोरदार टक्कर लगी। हादसे में उसके सिर में गंभीर चोट आ गई। वहीं अनियंत्रित ट्रेलर को देख मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल शिवम को इलाज के लिए फिरोजाबाद जिला अस्पताल भेज दिया। बिजली का पोल टूटने से पूरे सिरसागंज इलाके की आपूर्ति ठप हो गई जिसके बाद बिजली विभाग के अधिकारी कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभालने में जुट गए। घटना के बाद ट्रेलर का चालक और परिचालक मौके से फरार हो गए। दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर को राजमार्ग और कच्चे रास्ते से हटाने के लिए पुलिस प्रशासन ने दो हाइड्रा क्रेन लगाईं। हालांकि ट्रेलर में भारी माल लदा होने के कारण भारी-भरकम वाहन को मौके से हटाए जाने का कार्य देर तक चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed