फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Case registered against operator for using domestic gas cylinders in a restaurant.

Deoria News: रेस्टोरेंट में घरेलू गैस सिलिंडरों का इस्तेमाल, संचालक पर रिपोर्ट दर्ज

Wed, 14 Oct 2026 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 14 Oct 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Case registered against operator for using domestic gas cylinders in a restaurant.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। महुआडीह क्षेत्र के एक रेस्टोरेंट में घरेलू गैस सिलिंडरों का व्यावसायिक इस्तेमाल मिलने पर खाद्य विभाग ने कार्रवाई की है। टीम ने मौके से सात सिलिंडर बरामद किए। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी की शिकायत पर पुलिस ने रेस्टोरेंट संचालक पर आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। बैतालपुर के क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सुमित कुमार के अनुसार, ग्राम महुआडीह निवासी प्रभाकर सिंह की शिकायत पर नौ अक्तूबर को खाद्य विभाग की टीम ने महुआडीह-हेतिमपुर मार्ग स्थित बड़धे हवेली केक एंड रेस्टोरेंट में छापा मारा। पूर्ति निरीक्षक गौरव शुक्ला और सन्नी देवल के साथ की गई जांच में किचन में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलिंडरों का व्यावसायिक इस्तेमाल पाया गया।

बरामद सिलिंडरों को कब्जे में लेकर इंडेन ग्रामीण वितरक के प्रतिनिधि खालिद खान की सुपुर्दगी में सुरक्षित रखवाया गया। जिला प्रशासन से अनुमति मिलने के बाद संचालक धीरज कुमार सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया। थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed