फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   भाड़े पर पति ने कराई थी पत्नी की गोली मारकर हत्या

भाड़े पर पति ने कराई थी पत्नी की गोली मारकर हत्या

Thu, 17 Aug 2017 05:07 PM IST
Updated Thu, 17 Aug 2017 05:07 PM IST
विज्ञापन
भाड़े पर पति ने कराई थी पत्नी की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। थाना मैगलगंज के गांव कपासी निवासी 30 वर्षीय ममता देवी की गोली मारकर हत्या उसके पति ने ही भाड़े पर कराई थी। एसपी का दावा है कि मृतका के पति के संबंध उसकी साली से थे, जिसका ममता विरोध करती थी। इससे नाराज पति ने 60 हजार रुपये की सुपाड़ी देकर हत्या कराई थी। पुलिस ने घटना में शामिल पति समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान भेज दिया है।
पुलिस लाइन सभागार में घटना का खुलासा करते हुए एसपी डॉ. एस चन्नप्पा ने बताया कि 12 अगस्त की रात गांव कपासी निवासी राम सिंह की पत्नी ममता देवी की हत्या हुई थी। शव गांव के बाहर प्राथमिक स्कूल से परिसर में मिला था। पुलिस ने पति की तहरीर पर गांव निवासी घनश्याम, छोटल्ले, कल्लू और टन्नू के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी, लेकिन पति की कहानी पुलिस के गले नहीं उतरी। गहराई से छानबीन हुई तो रहस्य से पर्दा उठ गया। एसपी ने बताया कि राम सिंह के उसकी साली से अवैध संबंध थे। वह साली से शादी करना चाहता था। पत्नी विरोध करती थी। इस पर उसने पत्नी को रास्ते से हटाने की योजना बनाई और गांव के ही शातिर अपराधी सोबरन और उसके भांजे धीरज से संपर्क किया। सोबरन ने 60 हजार रुपये में हत्या करने का ठेका लिया। बात तय होने के बात राम सिंह ने ट्रैक्टर-ट्रॉली गिरवीं रखकर सोबरन सिंह को 30 हजार रुपये बतौर अग्रिम दे दिए। सोबरन ने सीतापुर जिले के थाना महोली के गांव संसड़ा निवासी सोनू मौर्य को भी शामिल किया। उन्होंने बताया कि 12 अगस्त को राम सिंह दवा लाने की बात पत्नी और बच्चों से कहकर बाइक से चला गया। इसके बाद सोबरन, सोनू और धीरज को लेकर धीरज की स्कार्पियों से मोहरनिया स्थित एक ट्यूबवेल पर पहुंचा। यहां पर खाना खाने के बाद चारों सहतीनगर पहुंचकर स्कार्पियो खड़ी कर दी और पैदल कपासी प्राथमिक स्कूल परिसर पहुंचे। सोबरन, धीरज और सोनू वहीं छिपकर खड़े हो गए, जबकि राम सिंह घर गया और पत्नी को बुला लाया। जैसे ही ममता विद्यालय के पास पहुंची सोबरन और सोनू ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी और भाग निकले। एसपी ने बताया कि मैगलगंज इंस्पेक्टर अशोक कुमार पांडेय ने एसएसआई तौफीक खां, एसआई जयप्रकाश यादव, सिपाही हरिकेश, अश्वनी कुमार, योगेश, शिव सागर सैनी, होमगार्ड विपिन कुमार के साथ चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त स्कार्पियो, दो तमंचा, पांच जीवित और पांच खोखा कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन

00000000
सोबरन महोली का है हिस्ट्रीशीटर
एसपी डॉ. एस चन्नपा ने बताया कि सुपाड़ी लेने वाला मुख्य आरोपी सोबरन मूलरूप से सीतापुर जिले के थाना महोली के गांव रघुवर दयालपुर का निवासी है। वह काफी समय से कपासी में रह रहा है। वह महोली थाना का मजारिया हिस्ट्रीशीटर है। उस पर लूट, चोरी, डकैती के छह मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed