फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   युवक ने रेप के बाद की थी वृद्धा की हत्या

युवक ने रेप के बाद की थी वृद्धा की हत्या

Sat, 15 Jul 2017 06:22 PM IST
Updated Sat, 15 Jul 2017 06:22 PM IST
विज्ञापन
युवक ने रेप के बाद की थी वृद्धा की हत्या
लखीमपुर खीरी। थाना नीमगांव क्षेत्र में 70 वर्षीय वृद्धा की रेप के बाद हत्या मामले में शुक्रवार को पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी। पुलिस ने शनिवार को ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करते हुए गांव के ही रामरतन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर लूटे गए वृद्धा के जेवर भी बरामद करने का दावा किया है। पुलिस ने आरोपी का चालान कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे कोर्ट ने जेल भेज दिया। एसपी ने 72 घंटे के भीतर घटना का वर्कआउट करने वाली टीम की प्रशंसा कर पुरस्कृत करने की घोषणा की।
विज्ञापन

पुलिस लाइन सभागार में घटना का खुलासा करते हुए एसपी डॉ. एस चन्नप्पा ने बताया कि 11 जुलाई को थाना नीमगांव क्षेत्र की एक वृद्धा बकरी चराने गांव के बाहर गई थी, जिसका अगले दिन शव मिला था। शव पर कपड़े नहीं थे। उसकी ही साड़ी से महिला का गला घोटा गया था। पहने जेवर भी मौके से गायब थे। पुलिस ने मृतका के छोटे पुत्र की ओर से अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। घटना के खुलासे के लिए एसओ संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम लगाई गई थी।
विज्ञापन

एसओ संजय कुमार सिंह ने बताया कि सुरागरसी में यह बात सामने आई कि गांव निवासी रामरतन शौच जाने वाली महिलाओं से अक्सर छेड़खानी करता है। इस घटना को भी वह अंजाम दे सकता है। पुलिस आरोपी रामरतन के बारे में तहकीकात की तो यह बात सामने आई कि उसकी पत्नी करीब 20 साल पहले मर चुकी है। उसके बच्चे नहीं हैं। पत्नी के मरने के बाद वह नशे का आदी बन गया। ग्रामीणों ने बताया कि रामरतन की नजरें महिलाओं के प्रति ठीक नहीं थी। वह देर-सबेर शौच जाने वाली महिलाओं के साथ अश्लील हरकतें करने की कोशिश करता था, लेकिन महिलाएं लोक-लाज के कारण चुप हो जाती थीं। इस पर पुलिस ने उसे दबोच लिया। एसपी ने बताया कि आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया है। उसने वृद्धा के साथ रेप करने की बात भी स्वीकार की है। पुलिस ने उसके कब्जे से लूटी गई वृद्धा की नाक का फूल और बिछिया बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ने घोषित किया ढाई हजार रुपये का पुरस्कार
एसपी डॉ. एस चन्नप्पा ने हत्याकांड का 72 घंटे में खुलासा करने वाली टीम को ढाई हजार रुपये की ईनाम देने की घोषणा की है। टीम में एसओ संजय कुमार सिंह, एसआई सुरेश कुमार, केबी सिंह, मनोज तिवारी, अंकुर चौधरी, बृजेश यादव, सचिन कुमार शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed