{"_id":"594fbab34f1c1b09178b478b","slug":"141498397363-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुमशुदगी की शिकायत लेकर थाने पहुंचे फरियादी को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गुमशुदगी की शिकायत लेकर थाने पहुंचे फरियादी को पीटा
Updated Sun, 25 Jun 2017 06:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी/मैगलगंज। साले की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंचे ग्रामीण को एक दरोगा ने पीट दिया। उसका कुसूर सिर्फ इतना था कि वह शिकायत लेकर एसओ के आवास की ओर जा रहा था। तभी रास्ते में आग-बबूला हुए दरोगा ने उसे पीट दिया और दोबारा थाने न आने की चेतावनी देकर भगा दिया।
गांव खखरा नई बस्ती निवासी शंभू विश्वकर्मा के घर कुछ दिन पहले सास और साला आए थे। मानसिक मंदित साला 35 वर्षीय राकेश 20 जून को कहीं चला गया था, जिसके न मिलने पर शंभू रविवार को गुमशुदगी की तहरीर लेकर थाने पहुंचा। तो वहां मौजूद स्टाफ ने उसे बताया कि थाना प्रभारी अभी ऑफिस से उठकर आवास की तरफ गए हैं। यह सुनकर वह भी आवास की तरफ चल पड़ा, तब तक एक दरोगा वहां पहुंच गए। आरोप है कि दरोगा आग बबूला हो गए और गाली देते हुए पीट दिया। थाने से भगाते हुए दुबारा थाने में न आने की चेतावनी भी दे डाली। पीड़ित शंभू विश्वकर्मा ने भाजपा नेता व पूर्व सांसद जुगुल किशोर को फोन कर अपने साथ हुए र्दुव्यवहार की जानकारी दी है। साथ ही न्याय की मांग करते हुए आरोपी दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उधर, एसओ अशोक कुमार पांडेय ने घटना की जानकारी से इंकार करते हुए पीड़ित के आरोपों को सिरे से खारिज किया है।
मामला संज्ञान में आने पर एसओ से पूछताछ की गई, लेकिन घटना की पुष्टि नहीं हुई है। इतना पता चला है कि ग्रामीण तहरीर लिखवाकर नहीं आया था, जिससे उसे तहरीर लिखवाकर लाने के लिए कहा गया था। यदि शिकायत मिलती है तो मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
निष्ठा उपाध्याय, सीओ मितौली