फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   बिना हेलमेट, ट्रिपल राइडिंग में साले-बहनोई की गई जान, एक घायल

बिना हेलमेट, ट्रिपल राइडिंग में साले-बहनोई की गई जान, एक घायल

Sat, 22 Sep 2018 05:12 PM IST
Updated Sat, 22 Sep 2018 05:12 PM IST
विज्ञापन
बिना हेलमेट, ट्रिपल राइडिंग में साले-बहनोई की गई जान, एक घायल
बिना हेलमेट, ट्रिपल राइडिंग में साले-बहनोई की गई जान
विज्ञापन

बस्ती हाईवे पर डीसीएम से हुई टक्कर, बाइक से मेला देखने जा रहे थे
एक घायल की हालत गंभीर, लखनऊ रेफर
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर सदर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार की शाम डीसीएम और बाइक में सीधी टक्कर हो गई। हादसे में बाइक पर सवार साले-बहनोई की मौत हो गई, जबकि बहनोई का भाई घायल हो गया। घायल की हालत गंभीर है। जिला अस्पताल के डॉक्टर ने घायल को लखनऊ रेफर कर दिया हैै। बाइक चालक के पास हेलमेट तो था, लेकिन वह सिर पर लगाने की बजाय बाइक में टांग रखा था।
सदर कोतवाली के गांव सलेमपुर निवासी विष्णु ने बताया कि उनका पुत्र संजय (25) अपने बहनोई थाना खीरी के गांव बेल्हौरा निवासी सुरेंद्र (30) और बहनोई के भाई संतोष (28) के साथ बाइक से मोहर्रम मेला देखने रंगीलानगर जा रहे थे। उनके पास हेलमेट भी था, लेकिन हेलमेट बाइक पर टंगा हुआ था। रामापुर के पास सामने से आ रही डीसीएम ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस और परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। घर वाले तीनों को आननफानन में लेकर जिला अस्पताल आए, जहां डॉक्टर ने सुरेंद्र को मृत घोषित कर दिया, जबकि संजय और संतोष को हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया। परिवार के लोग दोनों को लखनऊ ले जा रहे थे, लेकिन झरेखापुर (सीतापुर) के पास संजय ने भी दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लिया है। मृतक के पिता विष्णु ने डीसीएम चालक के खिलाफ सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। हादसे में साले बहनोई की मौत से दो परिवारों में कोहराम मच गया है। घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

00
हेलमेट लगा होता तो बच सकती थी जान
लखीमपुर खीरी। बस्ती हाईवे पर हादसे में मारे गए संजय और उसके बहनोई सुरेंद्र काफी सीधे स्वभाव के थे। संजय प्लाईलुड फैक्ट्री में मजदूरी करता था। उसकी तीन साल पहले शादी हुई थी। सुरेंद्र भी खेती बाड़ी करते थे। पुलिस और परिवार के लोग बताते हैं कि दोनों के सिर में गंभीर चोटें आईं थीं। यदि हेलमेट पहने होते तो दोनों की जान बच सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
वर्जन....
डीसीएम पुलिस ने कब्जे में ले ली है। मृतक संजय के पिता की ओर से तहरीर मिली है, जिस पर रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है।
अशोक कुमार पांडेय, शहर कोतवाल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed