{"_id":"59f368264f1c1bcf538b9683","slug":"131509124134-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग-अलग हादसों में गई छह की जान, दो भाइयों समेत पांच घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अलग-अलग हादसों में गई छह की जान, दो भाइयों समेत पांच घायल
Updated Fri, 27 Oct 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी।
जिले में 24 घंटे के भीतर छह लोगों की जान सड़क हादसों में चली गई, जबकि दो सगे भाइयों समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों को अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के शिकार हुए लोग हेलमेट भी नहीं पहने हुए थे। पुलिस ने सभी शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। उधर, संपूर्णानगर क्षेत्र में हुए हादसे में मारे गए दो भाइयों के घरों पर
शुक्रवार को ही थी गोप्पी की बहन की शादी
बरेली फार्म गदनिया निवासी रंजीत सिंह की बेटी की शादी में जा रहे थे
- स्कूली बस को ओवरटेक करते समय सामने से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात कार से हुआ हादसा
महंगापुर/पलिया।
थाना संपूर्णानगर क्षेत्र के बरेली फार्म निवासी रंजीत सिंह के यहां उनकी बेटी की शुक्रवार को शादी थी। शादी की तैयारियां जोरों से चल रही थीं। इस दौरान बिजली मैकेनिक के कहने पर रंजीत सिंह का 22 वर्षीय पुत्र गोप्पी जनरेटर का डाईबोर्ड लाने के लिए घर से निकला था। तभी उसके मामा का लड़का 18 वर्षीय हरकीरत सिंह भी बाइक पर बैठ गया। दोनों महंगापुर आए। लौटते समय स्कूली बस को ओवरटेक करते समय सामने से आ रही अज्ञात कार ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक अनियंत्रित होकर रोड पर गिर गई। तभी उधर से निकली स्कूली बस दोनों को रौंदती हुई निकल गई, जिसमें दोनों की मौत हो गई। हादसे के दौरान कार अनियंत्रित होकर रोड किनारे झाड़ियों में घुस गई थी, जिसके बाद चालक गाड़ी बैक करके वहां से भाग निकला। सूचना पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस भी मौके पर पहुंची। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। यहां बता दें कि शुक्रवार के दिन गोप्पी की छोटी बहन की शादी होनी थी। शादी की सभी तैयारियां पूरी भी हो गई थीं। इसके बाद पंडाल और टेंट आदि भी लगभग लगकर तैयार हो गया था। केवल जनरेटर की सुविधा होनी बाकी थी, जिसको लेने लिए गोप्पी निकला था, लेकिन वापस आने से पहले ही वह काल के गाल में समा गया।
शादी की खुशियां मातम में बदलीं
दुर्घटना की खबर मिलने के बाद घर में खुशियों का माहौल मातमी सन्नाटे में बदल गया। घर में परिजनों की चीख पुकार शुरू हो गई। चारों तरफ अफरातफरी का माहौल बन गया।
विज्ञापन
बेहोश होकर गिरते रहे माता-पिता
गोप्पी की मौत की खबर सुनते ही उसके माता-पिता बार-बार बेहोश होकर गिर रहे थे, जिनको परिजन तथा शादी में आए रिश्तेदार संभाल तो रहे थे, लेकिन सभी की आंखों में आंसू थे।
मृतक हरकीरत के घर भी मचा कोहराम
हादसे में मृतक हरकीरत सिंह गुरुद्वारा गुरुनानक प्याऊ व गुरु तेग बहादुर सीनियर सेकेंड्री स्कूल महंगापुर के मैनेजर हरविंदर सिंह का इकलौता पुत्र था। हरकीरत सिंह की दो बहनें हैं। दोनों ही उससे छोटी हैं। बहनों का रो रोकर बुरा हाल है। दोनों की जुबान से बस एक ही बात बाहर आ रही थी कि उनको भी भाई के साथ ही जाना है।
नहरौसा स्थित गुरुद्वारे के ग्रंथी के साथ होनी थी शादी
मृतक गोप्पी की बहन की शादी नहरौसा स्थित गुरुद्वारे में ग्रंथी का कार्य करने वाले युवक से होनी थी। शादी की तैयारियां भी लगभग हो चुकी थीं। बारात भी कबीरगंज स्थित गौड़ी फार्म से निकल चुकी थी, लेकिन दुर्घटना के बाद सबकुछ थम सा गया। हालांकि बाद में सादे ढंग से गुरुद्वारे में दोनों की शादी हो गई।
दो बाइक की टक्कर में एक मरा, तीन जख्मी
पलियाकलां।
मझगईं चौकी क्षेत्र के वनघुसरी निवासी 26 वर्षीय संतोष कुमार अपनी 35 वर्षीय बहन राजकुमारी व अपने भांजे नौ वर्षीय बबलू के साथ बाइक से पलिया आ रहा था। लोकनपुरवा के क्रेशर के पास सामने से आ रहे पंछी फार्म निवासी एक युवक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पंछी फार्म निवासी युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर चौकी इंचार्ज मझगईं व यूपी 100 की गाड़ी मौके पर पहुंची। घायलों को पलिया सीएचसी भेजवाया। पलिया सीएचसी से प्राथमिक इलाज के बाद संतोष कुमार व राजकुमारी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर, घटना के बाद रोड पर लोगों का जमावड़ा लग गया तथा रोड के दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गईं, जिसको कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने हटवाया।
बारात से लौटते गई
बाइक सवार की जान
बाइक सवारों में एक युवक की बहन की थी शादी
- बारात में शामिल होकर घर वापस आ रहा था युवक
अमर उजाला ब्यूरो
बिजुआ।
भीरा थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव के पास ग्लोबल स्कूल भीरा की बस इटकुटी गांव से शुरू होकर बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। बस को इटकुटी गांव का राकेश उर्फ छोटे नाम का ड्राइवर चला रहा था। बस जैसे ही शाहपुर गांव के पास पुलिया के पास पहुंची, सामने से इटकुटी गांव का ही बाइक सवार युवक राजकुमार आ गया। लोगों के मुताबिक बस तेज स्पीड में थी, वहीं रोड किनारे अतिक्रमण के चलते बाइक एवं बस रोड पर अनियंत्रित हुईं। हादसे में बाइक सवार 20 वर्षीय राजकुमार सिंह पुत्र हुकुम सिंह बस की चपेट में आकर गिर गया। बस चालक दुर्घटना देखकर बस को लेकर भाग खड़ा हुआ, जिससे बस में बाइक फंसकर काफी दूर तक घिसटती चली गई। इससे बाइक चालक राजकुमार भी घिसट गया। राजकुमार के सिर में चोट आने से उसकी मौके पर मौत हो गई।
हेलमेट होता तो बच सकती थी जान
बिजुआ।
राजकुमार रात को दीदारु टांडा अपनी रिश्तेदारी में एक बारात में गया था। सुबह घर लौटने के लिए वह सुबह जल्दी निकल लिया। आज से हेलमेट अभियान की चेकिंग भी होनी थी, इसलिए वह सुबह ही घर जाना चाह रहा था। उसे क्या पता था कि एक पुलिस चालान से बचने की कोशिश उसकी आखिरी गलती बनेगी।
चालक एवं बाइक चालक
एक ही गांव के निवासी
मृतक राजकुमार काफी मिलनसार लड़का था। कॉलेज की पढ़ाई के दौरान वह खुद ही मेहनत करके पैसे कमाता था। वहीं बस चालक राकेश भी पास का ही रहने वाला है। पर कुदरत को यही मंजूर था कि पड़ोसी बस चालक से हादसे में उसकी मौत हो गई।
गन्ना भरे ट्रक की चपेट
में आए युवक की मौत
उचौलिया। चौकी क्षेत्र के महमदपुर चैनू निवासी 30 वर्षीय रोशनलाल पुत्र मेड़ईलाल साइकिल से अपने गांव के पास तिराहे पर किसी काम से गया था। इसी बीच रतनपुर गन्ना सेंटर से गन्ना भरकर डीएससीएल चीनी मिल लोनी हरदोई गन्ना लेकर जा रहे ट्रक की चपेट में आकर वह घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने 108 नंबर एंबुलेंस को खबर की। परिजन एंबुलेंस से युवक को अस्पताल लेकर गये। वहां उपचार के दौरान मौत हो गई। रोशनलाल की मौत से घर मे कोहराम मच गया। उसके तीन मासूम बच्चे हैं। घटना के चालक ट्रक मौके पर छोड़कर फरार हो गया था। पुलिस ने ट्रक को कब्जे मे ले लिया है।
रोडवेज की टक्कर से
साइकिल सवार की मौत
ओयल। सीतापुर हाईवे पर कस्बा ओयल में एक रोडवेज बस ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव किनारे कराकर जाम खुलवाया। उधर, हादसे के बाद चालक बस मौके पर छोड़कर फरार हो गया। चौकी इंचार्ज ने बताया कि मृतक की शिनाख्त श्रीनगर निवासी 52 वर्षीय शिवराम थाना फूलबंहड़ के रूप में हुई है।
बाइक की भिड़ंत में दो भाई घायल, रेफर
गोला गोकर्णनाथ।
सीएचसी में घायल युवकों के पिता किशोरीलाल ने बताया कि मितौली थाना क्षेत्र के गांव मदारीपुर में रिश्तेदार की मृत्यु हो गई है। किशोरी लाल और उनके पुत्र विनोद कुमार (32 साल) और पुष्पेंद्र कुमार (28 साल) बाइक से मदारीपुर जा रहे थे। कुइयांडीह गांव के पास बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। भिड़ंत में विनोद और पुष्पेंद्र गंभीर घायल हो गए। जिन्हें डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सुधार न होने पर दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
बाइक और कार खाई में गिरी, एक घायल
मझगईं। थाना सिंगाही के मोतीपुर निवासी फारूक अली का 18 वर्षीय पुत्र बबलू कस्बा रिश्तेदारी में आया था। शुक्रवार सुबह नौ बजे पड़ोस के गांव बल्लीपुर बहन के यहां बाइक से जा रहा था। तिकोना के आगे बल्लीपुर मोड़ पर बाइक असंतुलित होकर पुलिया के नीचे गहरी खंती में पलट गई। बाइक के नीचे बबलू दबकर घायल हो गया। उसे कस्बे के एक प्राइवेट क्लीनिक पर भर्ती कराया गया है। इसके बाद उसे पलिया सीएचसी ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया। उधर, कुकरा निवासी गुरुलाल सिंह शुक्रवार को कार से तिकुनियां जा रहा था। कस्बे के कब्रिस्तान के पास एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में चालक कार से नियंत्रण खो बैठा, जिससे हाईवे किनारे गहरी खंती में कार चली गई। हादसे में चालक बाल बाल बच गया।
ट्रैक्टर की टक्कर से दो बाइक सवार घायल
बांकेगंज। घटना शुक्रवार शाम पांच बजे लगभग की है। खैरताली गांव निवासी ओरीलाल का पुत्र कैलाश (35 साल) और रामकृष्ण का पुत्र हिमांशु (17 साल) बाइक से बांकेगंज मार्केट आ रहे थे। इस दौरान गांव के मोड़ के पास अचानक खेत से निकल रहे ट्रैक्टर और बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर से दोनों सवार रोड पर गिरकर गंभीर घायल हो गए। सड़क पर गिरने से दोनों सवारों के सिर में गंभीर चोटें आ गईं, जिससे दोनो बेहोश हो गए। रोड पर बेहोश पड़े दोनों घायलों को देख राहगीरों और ग्रामीणों की भीड़ लग गई। टक्कर के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार हो गया। अधीक्षक ने बताया कि दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय भेजा गया है।