फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   डंपर ने डनलप में मारी टक्कर, किसान की मौत

डंपर ने डनलप में मारी टक्कर, किसान की मौत

Thu, 18 Apr 2019 02:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2019 02:39 AM IST
विज्ञापन
डंपर ने डनलप में मारी टक्कर, किसान की मौत
ममरी (लखीमपुर खीरी)। बुधवार सुबह गोला चीनी मिल से गन्ना तुलवाकर लौट रहे हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव सहुआपुर निवासी किसान की डनलप में खनन कार्य में लगे डंपर ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे किसान और बुग्गी में जुते एक भैंसे की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने चालक को डंपर सहित हिरासत में ले लिया है। घायलों को सीएचसी भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

गोला-मोहम्मदी मार्ग पर पुलिस पिकेट के पास बुधवार की सुबह करीब पांच बजे हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव सहुआपुर निवासी 60 वर्षीय किसान भगवानदीन गोला चीनी मिल में डनलप से गन्ना तुलवाने गए थे। लौटते समय डंपर ने पीछे से डंपर यूपी 31टी/6920 ने डनलप को टक्कर मार दी, जिससे भगवानदीन और उसमें जुते एक भैंसे की मौके पर मौत हो गई। बताते हैं कि डंपर भट्ठे के लिए मिट्टी भरने जा रहा था। जबकि उनका पुत्र 25 वर्षीय संजय, भतीजा ठाकुर प्रसाद और दूसरा भैंसा भी गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे किसान के बड़े पुत्र रामकिशोर आदि ग्रामीण डंपर चालक को पकड़ कर थाने ले गए जहां मुंशी अनिरुद्घ यादव ने उसे हिरासत में लेने से मना कर दिया। तब वहां पहुंची पीआरवी ने उसे हिरासत में लेकर हैदराबाद थाना पुलिस के हवाले किया। उधर प्रभारी निरीक्षक सियाराम आदि पुलिसकर्मियों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायलों को सीएचसी गोला में भर्ती कराया। प्रभारी निरीक्षक सियाराम ने बताया कि मृतक के बेटे संजय की तहरीर पर हिरासत में लिए गए डंपर चालक सुखजीत सिंह निवासी बंडा के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर वाहन कब्जे में ले लिया है। चालक ने बताया कि वह एक भट्ठे के लिए मिट्टी ढुलाई का काम करता है। डंपर मालिक गोला के निवासी हैं।
विज्ञापन


जब डंपर चालक की सिफारिश करने लगा मुंशी
थाना हैदराबाद के प्रभारी निरीक्षक सियाराम ने जब डंपर चालक को थाने में बिठाने को कहा तो मुंशी अनिरुद्घ यादव उसे छोड़ने को कहने लगा। इस पर प्रभारी निरीक्षक को गुस्सा आ गया और उन्होंने कहा कि खनन माफिया को ठेका नहीं ले रखा है। उसे बंद करो। प्रभारी निरीक्षक ने यह भी कहा कि आठ वर्षों से थाने में टिककर यही कर रहे हो कया? साथ ही प्रभारी निरीक्षक ने मीडिया को बताया कि वह मुंशी के रवैये से उच्चाधिकारियों को अवगत कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोला इलाके में हो रहा खनन
मिट्टी की रायल्टी शून्य किए जाने के बाद क्षेत्र में धड़ल्ले से मिट्टी खनन का कारोबार हो रहा है। इसमें पुलिस और प्रशासन की मिलीभगत सामने आ रही है। यही कारण है कि दिन हो या रात, मिट्टी भरी ट्रॉलियां, डंपर बेखौफ होकर फर्राटा भरते पुलिस, प्रशासनिक अधिकारियों की नाक के नीचे से गुजरते हैं। क्षेत्र में कई स्थानों पर जेसीबी से मिट्टी खनने होते हुए आसानी से देखा जा सकता है। जहां मिट्टी माफिया लाखों के वारे न्यारे कर रहे हैं वहीं पुलिस, प्रशासनिक अधिकारियों, नेताओं को भी उनकी हिस्सेदारी घर बैठे पहुंचा दी जाती है। यही कारण है कि तमाम प्रयासों, नियम कानूनों के बावजूद भी अवैध खनन पर रोक नहीं लग पा रही है।

खनन में प्रयुक्त वाहन ले रहे जान
मिट्टी खनन माफिया जहां बेखौफ हैं वहीं प्रयुक्त ट्रैक्टर ट्रॉली, डंपर चालकों में भी कोई खौफ नहीं है। जिनकी लापरवाही से आए दिन लोग जान गवां रहे हैं। इससे पूर्व सात अप्रैल को खुटार रोड पर दतेली गांव के पास बाइक सवार मां और मामा के साथ जा रहे मासूम शुभ शुक्ला की भी मौत मिट्टी भरी ट्रॉली की चपेट में आने से हो गई थी। इसी तरह क्षेत्र में कितने ही लोग इन वाहनों की चपेट में आकर जान गवां चुके हैं।


मृतक किसान का पुत्र डंपर चालक को पकड़कर जब थाने लाया था। हालांकि मुंशी उसे थाने में नहीं बिठाना चाहता था, लेकिन उसे समझाया। डंपर को कब्जे में लेते हुए चालक को हिरासत में लिया गया है।
- सियाराम प्रभारी निरीक्षक थाना हैदराबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed