{"_id":"5c0416c3bdec22417b50cad3","slug":"121543771843-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक में 16 लाख की अवैध देशी शराब बरामद, दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक में 16 लाख की अवैध देशी शराब बरामद, दो गिरफ्तार
Updated Sun, 02 Dec 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ट्रक में 16 लाख की अवैध देशी शराब बरामद, दो गिरफ्तार
लखीमपुर खीरी। मोहम्मदी पुलिस ने रविवार की सुबह असौवा मोड़ पर ट्रक को रोककर तलाशी ली तो उसमें गैस चूल्हों के नीचे 414 देशी शराब की पेटी बरामद हुईं। पुलिस ने मौके से दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी, ट्रक चालक समेत चार लोग फरार हो गए। बरामद शराब की कीमत 16 लाख रुपये बताई गई है। यह शराब हरियाणा से मोहम्मदी के असौवा आ रही थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान कर दिया है।
पुलिस लाइंस सभागार में एसपी पूनम ने बताया कि रविवार की सुबह मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी कि हरियाणा से एक ट्रक में लदे गैस चूल्हों के नीचे छिपाकर देशी शराब की पेटियां ग्राम असौवा लाई जा रही हैं। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक डीके सिंह ने पुलिस फोर्स और आबकारी इंस्पेक्टर के साथ असौवा मोड़ की घेराबंदी की। पुलिस को देख मोड़ से पहले ट्रक में सवार लोग भागने लगे। पुलिस ने दौड़ाकर कोतवाली मोहम्मदी के गांव रामपुर मिश्र निवासी पीयूष गुप्ता और मोहल्ला पूर्वी लखपेड़ा निवासी सौरभ राठौर को दबोच लिया। ट्रक की तलाशी ली गई तो 414 पेटी अवैध देशी शराब गैस चूल्हों के 77 गत्तों के नीचे बरामद हुई। एसपी ने बताया कि एक पेटी में 200 एमएल की 45 शीशियां प्लास्टिक की हैं। एक शीशी की कीमत 75 रुपये है। रैपर पर फाइटर सर शादी लाल डिजिटलरी एंड केमिक्लस वर्क एक यूनिट ऑफ एसबीपी इंड्रस्टीज लिमिटेड मंसूरपुर मुजफ्फरनगर अंकित है। हरियाणा से गांव असौवा निवासी राजीव सिंह के घर पर उतरनी थी। एसपी पूनम ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह बात साफ हुई है कि यह शराब शाहजहांपुर सदर कोतवाली के मोहल्ला भाटन टोला निवासी सचिन गुप्ता की है। वह असौवा निवासी राजीव सिंह के मकान में भंडारण कर जिले के अलावा आसपास के जिलों में भी सप्लाई करता था। पुलिस ने मोहम्मदी के गांव रामपुर मिश्र निवासी पीयूष गुप्ता, मोहल्ला पूवी लखपेड़ा निवासी सौरभ राठौर, असौवा निवासी राजीव सिंह, शाहजहांपुर के भाटन टोला निवासी सचिन गुप्ता, ट्रक मालिक हरियाणा के जौरसी कलां निवासी मंदीप कुमार और अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ 60 एक्साइज एक्ट और धोखाधड़ी सहित कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
एसपी ने पुलिस टीम को दिया पांच हजार का इनाम
एसपी पूनम ने अवैध शराब बरामदगी मामले में शामिल पुलिस टीम को पांच हजार रुपये का नकद इनाम दिया है। टीम में प्रभारी निरीक्षक के अलावा इंस्पेक्टर राम सिंह यादव, एसआई जयप्रकाश यादव, संजीव कुमार, सिपाही श्याम सिंह, पवन कुमार, दिलीप कुमार, जैनेंद्र शर्मा, राजेश सिंह, गौरव कुमार, राहुल गिरि, विवेक रावत शामिल थे।