{"_id":"5bed5799bdec221c33789726","slug":"121542281113-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार महिला की पर्स छीनकर उचक्के फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार महिला की पर्स छीनकर उचक्के फरार
Updated Thu, 15 Nov 2018 04:55 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक सवार महिला की पर्स छीन उचक्के फरार
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। डीसी रोड पर पूर्व एमएलसी के मकान के पास बाइक पर सवार तीन उचक्कों ने एक महिला का पर्स छीन लिया और भाग निकले।
मोहल्ला काशीनगर निवासी सीपी शुक्ला ने बताया कि उनकी विवाहित पुत्री नेहा मिश्रा कुछ दिन पहले ही मायके आई थी। वह बुधवार की शाम पुत्री को बाइक से लेकर बाजार गए थे। लौटते समय पूर्व एमएलसी राम गोपाल वर्मा के मकान के पास पीछे से बाइक पर सवार तीन युवक आए। वह कुछ समझ पाते। इससे पहले ही बदमाशों ने पुत्री के हाथ पर झपट्टा मार दिया और पर्स लेकर भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों की तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। उन्होंने बताया कि पर्स में चार हजार रुपये, एक मोबाइल और एटीएम कार्ड था। पीड़ित पिता ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है।