फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   साले ने की थी रजविंदर सिंह की हत्या

साले ने की थी रजविंदर सिंह की हत्या

Thu, 08 Nov 2018 09:28 PM IST
Updated Thu, 08 Nov 2018 09:28 PM IST
विज्ञापन
साले ने की थी रजविंदर सिंह की हत्या
तिकुनियां। कोतवाली क्षेत्र के गांव दीपनगर निवासी रजविंदर सिंह की हत्या उसके ही साले गुरमीत सिंह ने चाकुओं से गोदकर की थी। पुलिस का कहना है कि आरोपी गुरमीत सिंह को शक था कि उसका बहनोई उसकी पत्नी पर बुरी नजर रखता था। इसलिए उसने उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू और मोहाना नदी से मृतक की गायब साइकिल बरामद कर ली है। पुलिस ने आरोपी का चालान भेज दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव दीपनगर निवासी रजविंदर सिंह दो नवंबर को गांव के ही विचित्र सिंह के खेत पर साइकिल से गया था, लेकिन वह शाम तक घर नहीं लौटा। अगले दिन सुबह गांव दीपनगर के पास उसका शव बरामद हुआ था। पुलिस ने मृतक के पुत्र गुरबख्स सिंह की तहरीर पर मृतक के सगे साले गांव दीपनगर निवासी गुरमीत सिंह सहित चार लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। मामले की जांच कर रहे प्रभारी निरीक्षक ओपी रजक ने बताया कि पुलिस ने बृहस्पतिवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर उन्होंने आरोपी गुरमीत सिंह को कड़िया तिराहे के पास से दबोच लिया। उससे कड़ाई से पूछताछ की तो वह टूट गया और उसने अपना जुर्म कुबूल कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसका सगा बहनोई रजविंदर सिंह पत्नी पर गलत नजर रखता था। जिसके चलते वह परेशान था। इसी वजह से उसने अपने बहनोई रजविंदर सिंह की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी थी और शव खेत में फेक दिया था। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि घटना में नामजद अन्य आरोपियों की संलिप्तता की जांच की जा रही है। जांच के बाद साक्ष्य मिलने पर जो लोग हत्या में शामिल होंगे सभी को गिरफ्तार कर चालान भेजा जाएगा। पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी का चालान भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed