फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   मैलानी खास बीट के जंगल में किया था बाघ ने हमला

मैलानी खास बीट के जंगल में किया था बाघ ने हमला

Wed, 02 Aug 2017 04:22 PM IST
Updated Wed, 02 Aug 2017 04:22 PM IST
विज्ञापन
मैलानी खास बीट के जंगल में किया था बाघ ने हमला

विज्ञापन

मैैलानी (लखीमपुर खीरी)। मंगलवार को बाघ के हमले में मारे गए जगदीश पर बाघ ने मैलानी रेंज की उत्तर मैलानी खास बीट के कंपार्ट संख्या 13 मेें हमला किया था।
वन क्षेेत्राधिकारी मैलानी डीएस यादव ने बताया कि उत्तर मैलानी खास बीट के कंपार्ट संख्या 13 में रोड से करीब एक किलोमीटर अंदर जंगल में जगदीश का खून पड़ा मिला है और यहीं पर बाघ के पंजे के निशान मिले हैं। उधर डीएफओ साउथ खीरी अखिलेश पांडे, एसडीओ आरएन मिश्रा तथा डब्ल्यूडब्ल्यूएफ की टीमों ने भी घटनास्थल का मुआयना किया है।
विज्ञापन

इंसेट.....
पत्नी ने खेत की रखवाली के दौरान बाघ के हमले की दी थी तहरीर
जगदीश की पत्नी गीता देवी ने पुलिस को मंगलवार को दी गई तहरीर में लिखा था कि उसके पति जगदीश पुुत्र के साथ स्वदेशी ईंट भट्टे के पास स्थित खेत की रखवाली करने गए थे। इसी बीच जंगल से निकले बाघ ने दोपहर करीब डेढ़ बजे अचानक उसके पति पर हमला कर दिया था। पुत्र के शोरगुुल करने पर बाघ जख्मी हालत में छोड़कर उसके पति को भाग गया था। बाद में इलाज के दौरान जगदीश की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट.....
दो दिन पहले जंगल न जाने के लिए किया था आगाह
वन क्षेत्राधिकारी मैैलानी डीएस यादव ने बताया कि मैलानी खास बीट के जंगल में बाघ की चहलकदमी का पता चल जाने पर ग्रामीणों को जंगल में न जाने केे लिए दो दिन पहले ही आगाह किया गया था। यदि ग्रामीण उस पर अमल करते, तो शायद जगदीश बाघ केे हमले का शिकार न होता।

इंसेट....
जंगल में न जाएं ग्रामीण
वन विभाग ने ग्रामीणों को जंगल के अंदर न जाने की ताकीद की है। वन दरोगा राजेश कुमार के मुताबिक मंगलवार को बाघ के हमले की घटना के बावजूद बुधवार को भी ग्रामीणों को जंगल के अंदर आते-जाते देखा गया है। जबकि बाघ की मौजूदगी अभी भी जंगल के अंदर है। जोकि ग्रामीणों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।
---------------
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed