{"_id":"5c816585bdec22146961531c","slug":"11551984005-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 लाख की मांगी फिरौती, भारतीय नंबर से आया था फोन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
15 लाख की मांगी फिरौती, भारतीय नंबर से आया था फोन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनगढ़ी-नेपाल। धनगढ़ी शहर के एक कपड़ा व्यापारी का बुधवार की रात अपहरण हो गया। अपहरण करने वालों ने भारतीय मोबाइल नंबर से संपर्क कर 15 लाख रुपये की फिरौती मांगी है। परिजनों ने कैलाली जिला पुलिस कार्यालय में तहरीर दी है। पुलिस की टोली खोजबीन के लिए भारतीय क्षेत्र में भेजी गई है।
भारतीय सीमा से सटे नेपाल के धनगढ़ी शहर से कपड़ा व्यापारी जगत बहादुर सिंह का बुधवार की रात अपहरण हो गया। कैलाली जिला पुलिस कार्यालय धनगढ़ी के डीएसपी हरिवली ने बताया कि धनगढ़ी अस्पताल के सामने आरंभ फैंसी स्टोर के मालिक जगत का अपहरण हुआ है। अपहरणकर्ताओं ने भारतीय मोबाइल नंबर से फोन कर उसे छोड़ने के लिए 15 लाख रुपये की फिरौती मांगी है। जिसकी परिजनों ने पुलिस में तहरीर दी है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने वकील बहादुर सिंह के नेतृत्व में एक टोली का गठन कर खोजबीन करने के लिए भारतीय क्षेत्र में भेजा है। पुलिस ने हालांकि फिरौती की रकम मांगने वाले भारतीय नंबर की जानकारी नहीं दी है। उधर घटना के बाद से ही परिजनों को चिंता है।