फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   बदमाश पशु व्यापारी से 70 हजार रुपये लूटकर फरार

बदमाश पशु व्यापारी से 70 हजार रुपये लूटकर फरार

Fri, 18 Jan 2019 10:02 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Fri, 18 Jan 2019 10:02 PM IST
विज्ञापन
बदमाश पशु व्यापारी से 70 हजार रुपये लूटकर फरार
लखीमपुर/महेवागंज। बाइक पर सवार होकर साथी के साथ दुबग्गा बाजार पशु खरीदने जा रहे एक व्यापारी को शुक्रवार की सुबह सदर कोतवाली क्षेत्र में दो बाइकों पर सवार पांच बदमाशों ने रोक लिया। दोनों की पिटाई कर 70 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। एएसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर प्रभारी निरीक्षक सदर को जल्द घटना के खुलासे को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव झमपुरवा निवासी नबी अहमद और कासिम पशुओं की खरीद फरोख्त का कार्य करते हैं। शुक्रवार की सुबह दोनों एक बाइक पर सवार होकर दुबग्गा साप्ताहिक पशु बाजार में पशु खरीदने जा रहे थे। सुबह करीब आठ बजे शीतलापुर गन्ना सेंटर के पास पीछे से दो बाइकों पर सवार पांच बदमाशों ने उनकी बाइक ओवरटेक कर रोक ली। कासिम की कनपटी पर तमंचा लगाकर रुपये छीनने का प्रयास किया। विरोध करने पर बदमाशों ने नबी अहमद के सिर पर तमंचे की बट मार दी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। साथी को घायल देख कासिम ने मदद के लिए शोर मचाना शुरू किया। इतने में बदमाश नबी से सत्तर हजार रुपये लूट कर भाग निकले। शोर शराबा सुन मौके पर तमाम ग्रामीण इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने महेवागंज पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटना स्थल रामापुर होने की बात कह पल्ला झाड़ लिया। खबर फैली तो एएसपी घनश्याम चौरसिया, एएसपी/सीओ सदर आरके वर्मा, रामापुर चौकी प्रभारी संतोष राय मौके पर पहुचे। मौका मुआयना दौरान पुलिस काफी देर सीमा विवाद में उलझी रही। करीब तीन घंटे चली मशक्कत के बाद अधिकारियों ने घटना स्थल रामापुर चौकी क्षेत्र का होना माना। एएसपी ने सदर कोतवाल को घटना के जल्द खुलासे के निर्देश दिए।
विज्ञापन


घटना को संदिग्ध मान मंथन में जुटी पुलिस
दुबग्गा बाजार रोड पर पशु व्यापारियों से लूट के मामले को पुलिस संदिग्ध नजरों से देख रही है। पुलिस का कहना है कि दोनों व्यापारी अपने पास रुपये होने की बात कह रहे हैं। बदमाशों ने एक को ही टारगेट किया, जबकि उसके साथी के मुताबिक उसके पास भी 15 हजार रुपये मौजूद थे। ऐसे में बदमाशों ने उसे लूटने की कोशिश क्यों नही की। इस बात पर भी पुलिस मंथन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घेराबंदी होती तो पकड़े जाते बदमाश
पशु व्यापारियों के साथ हुई 70 हजार रुपये की लूट को पुलिस ने गंभीरता से नहीं लिया। पुलिस दो चौकियों के बीच सीमा विवाद को लेकर तीन घंटे तक उलझी रही। माना जा रहा है कि यदि पुलिस सीमा विवाद को छोड़कर अगर घेराबंदी कराकर बदमाशों की धरपकड़ करती तो बदमाश पकड़े जा सकते थे। मौके पर पहुंचे अफसरों ने भी बदमाशों की सुरागरसी करने की जरूरत नहीं समझी और वापस लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed