{"_id":"5b7962d342c79246353bab46","slug":"11534681811-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की हत्या कर सड़क किनारे फेंका शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक की हत्या कर सड़क किनारे फेंका शव
Updated Sun, 19 Aug 2018 06:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक की हत्या कर शव सड़क किनारे फेंका
एसपी ने घटनास्थल का जायजा लिया, शिनाख्त नहीं
गले में कसी थी रस्सी, गमछे से बंधे थे हाथ-पैर
अमर उजाला ब्यूरो
सिकंद्राबाद। लखीमपुर-मोहम्मदी मार्ग पर थाना मितौली क्षेत्र में गन्ने के खेत के किनारे रविवार की सुबह एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक का सिर बड़ी पॉली बैग से ढका और गले में रस्सी का फंदा कसा हुआ था। हाथ-पैर गमछे से बंधे थे। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव मोरचरी में रखवा दिया है। एसपी ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया।
रविवार की सुबह कुछ लोग खेतों की ओर गए थे। लखीमपुर-मोहम्मदी मार्ग पर बरौला फार्म के पास स्थित सड़क किनारे एक गन्ने के खेत के किनारे युवक का शव पड़ा देखा। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। जिस स्थान पर शव पड़ा था। वह स्थान थाना नीमगांव और मितौली का बार्डर है। इस पर थाना नीमगांव प्रभारी निरीक्षक ओपी रजक और थाना मितौली के प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक के चेहरे पर चोटों के निशान थे। उसकी नाक से खून बह रहा था। सिर ढका, गला रस्सी से कसा होने के साथ ही कई ऐसे परिस्थितिजन्य साक्ष्य थे, जो उसकी हत्या दूसरे स्थान पर कर शव गन्ने के खेत के किनारे डाले जाने की पुष्टि कर रहे थे। शव मितौली क्षेत्र में मिलने पर मितौली पुलिस ने शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को जिला मुख्यालय भेजकर मोरचरी में रखवा दिया है। उधर एसपी रामलाल वर्मा भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना स्थल का निरीक्षण किया और प्रभारी निरीक्षक को दिशा-निर्देश दिए।
--------
लखनऊ के आसपास जिले का होने की है संभावना
मृतक नीले रंग की जींस पैंट और नीले कलर की टीशर्ट पहने हुए हैं। शव का सिर जिस पॉली बैग से ढका था। वह नीले कलर का था। उस पर शॉप का नाम और स्थान राजाजीपुरम लखनऊ अंकित है। आशंका जताई जा रही है कि मृतक लखनऊ या फिर उसके आसपास के जिलों का हो सकता है। पुलिस भी इस बात से इंकार नहीं कर रही है।
विज्ञापन
------
वर्जन
प्रथम दृष्टया रस्सी से गला घोटकर हत्या होना प्रतीत हो रहा है। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। शव की फोटो आदि लखनऊ सहित आसपास के जिलों के थानों को भेजकर शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
-शैलेंद्र कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना मितौली