फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   ललकारने पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर भागे बदमाश

ललकारने पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर भागे बदमाश

Sat, 31 Mar 2018 11:03 PM IST
Updated Sat, 31 Mar 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
ललकारने पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर भागे बदमाश
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन

सदर कोतवाली पुलिस से बेखौफ बदमाशों ने शुक्रवार की रात मोहल्ला महाराजनगर निवासी सुशील कुमार तिवारी के घर पर धावा बोल दिया। आहट होने पर जागी गृहस्वामी की पत्नी के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने ललकारते हुए घेराबंदी की तो बदमाश फायरिंग करते हुए भाग निकले। ताबड़तोड़ फायरिंग से मोहल्ले में दहशत फैल गई।

मोहल्ला महाराजनगर निवासी सुशील कुमार तिवारी ने बताया कि वह शुक्रवार की रात घर पर नहीं थे। रात करीब साढ़े दस बजे बदमाश छत के सहारे घर में बदमाश घुस आए और दरवाजा तोड़ने लगे। खटपट की आवाज पर पत्नी की आंख खुल गई। उन्होंने भाई को फोनकर घर में बदमाशों के होने की सूचना दी। इस पर भाई यूपी 100 पुलिस को सूचना देकर कई लोगों के साथ मौके पर पहुंच गया। लोगों ने जब ललकारते हुए बदमाशों की घेराबंदी की तो बदमाश अपने आप को घिरा देखकर फायरिंग करने लगे। इस दौरान बदमाशों ने कई राउंड गोलियां दागी और भाग निकले। बदमाशों के जाने के बाद यूपी 100 पुलिस और सदर कोतवाल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बदमाशों की खोजबीन की, लेकिन कोई पता नहीं चला। इधर घटना के बाद से मोहल्ले में दहशत का माहौल है। पीड़ित गृहस्वामी ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। सदर कोतवाल अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed