फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   ट्रक और स्कूल बस में भिड़ंत, 24 बच्चे घायल

ट्रक और स्कूल बस में भिड़ंत, 24 बच्चे घायल

Fri, 01 Sep 2017 05:43 PM IST
Updated Fri, 01 Sep 2017 05:43 PM IST
विज्ञापन
ट्रक और स्कूल बस में भिड़ंत, 24 बच्चे घायल

विज्ञापन
खमरिया (लखीमपुर खीरी)। पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर शुक्रवार की सवेरे स्कूली बच्चों को लेकर जा रही निजी स्कूल की बस और ट्रक में गांव वैबहा के पास सीधी टक्कर हो गई। हादसे में बस चालक और उसमें सवार करीब 24 बच्चे घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल बच्चों और चालक को लेकर सीएचसी पहुंची, जहां से डॉक्टर ने हालत गंभीर होने पर चालक और चार बच्चों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मामूली रूप से चोटिल बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लिया है। क्षेत्रीय विधायक बच्चों को देखने अस्पताल पहुंचे और डॉक्टर से मिलकर हाल जाना।

कस्बा खमरिया के ऐरा बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की स्कूल बस शुक्रवार सुबह धौरहरा क्षेत्र के महराजनगर, केशवापुर, खरवाहिया आदि कई गांव के बच्चे लेकर खमरिया जा रही थी। बस में करीब 24 बच्चे सवार थे। बताते हैं कि पीलीभीत-बस्ती मार्ग पर बैबहा गांव के पास बस अचानक अनियंत्रित हो गई और सामने से आ रही ट्रक से जा टकराई। बस के पीछे से आ रही दूसरी ट्रक भी बस में पीछे टकरा गई। गनीमत यह रही दो ट्रकों के बीच फंसने से बस पलटने से बच गई। हादसे में गांव परिसया निवासी चालक राकेश सिंह, कोतवाली धौरहरा के गांव गुदरिया निवासी छात्र विकास जायसवाल, वेष सिंह, आकांक्षा, रिया, श्रद्धा, अनुष्का, दीपेंद्र, गांव केशवापुर निवासी रुमी सिंह, सुभी सिंह, गांव चिकनाजप्ती, महाराजनगर निवासी नेहा वर्मा, करन, श्रद्धा, दीपेंद्र, आयुषी, आयुष करीब 24 छात्र घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही स्कूल प्रशासन, अभिभावकों में अफरातफरी मच गई। स्कूल के प्रबंधक समेत बड़ी संख्या में अभिभावक घटना स्थल की और दौड़ पड़े। मौके पर पहुंचे खमरिया चौकी प्रभारी फूलचंद भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस, स्कूल प्रबंधन और अभिभावक अपने-अपने वाहनों से घायल बच्चों को खमरिया सीएचसी लाए। जहां पर डाक्टरों ने ड्राइवर राकेश सिंह, विकास, रुमी सिंह, रियाश, आयुषी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मामूली रूप से चोटिल बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी। खमरिया चौकी प्रभारी ने बताया घटना स्थल धौरहरा कोतवाली क्षेत्र का है। इसलिए रिपोर्ट धौरहरा कोतवाली में दर्ज होगी। फिलहाल तुरंत राहत व बचाव के बाद क्षतिग्रस्त वाहनों को उन्होंने कब्जे में लिया है। उधर स्कूल बस के दुर्घटना ग्रस्त होने की जानकारी पर क्षेत्रीय विधायक बाला प्रसाद अवस्थी सीएचसी और घायल बच्चों के घर पहुंचे। उन्होंने डॉक्टरों से बात कर बच्चों का हाल जाना।
विज्ञापन

0000000000000
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed