{"_id":"5985a5a74f1c1b63428b4783","slug":"11501930919-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाई हजार का इनामिया बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ढाई हजार का इनामिया बदमाश गिरफ्तार
Updated Sat, 05 Aug 2017 04:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
निघासन (लखीमपुर खीरी)। पुलिस ने ढाई हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान भेजा है। पुलिस ने आरोपी के पास से तीन लाख के जेवर और कपड़ा भी बरामद करने का दावा किया है।
एसओ अजय यादव ने बताया कि पढुआ चौकी इंचार्ज विपिन यादव ने सूचना पर ढखेरवा रोड स्थित राधा स्वामी सत्संग के पास शनिवार सुबह जाते हुए देखा। जब उसे रोका तो वह भागने की कोशिश करने लगा तो पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया। पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम हजरत निवासी पठाननपुरवा बताया। उसके पास एक पोटली थी। पोटली में एक मंगलसूत्र, चैन, दो चांदी के कडे, कमर बिछुआ, दो करधनी, दो चांदी के सिक्के, सात सोने की अंगूठी, मांगबेदी, तीन सुपारी सोने की, एक झाला, चांदी की प्लेट, नारियल चांदी आदि सामान बरामद हुआ है। इसके अलावा चंदइयापुर में हुई चोरी की तीन साड़ियां भी पुलिस ने बरामद की हैं। पूछताछ के दौरान हजरत ने बताया कि उसने बीते 31 जुलाई की रात तेलियार निवासी गौरव के घर में घुसकर चोरी की थी। एसओ ने बताया कि हजरत ने करीब दो माह पहले अपने साथियों के साथ मिलकर शाहपुर, चंदइयापुर, ढखेरवा में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। दन चोरियों में इसके तीन साथी पकड़े गए थे। यह फरार हो गया था। पुलिस को उसकी काफी दिनों से तलाश थी। एसपी ने उसके ऊपर ढाई हजार का इनाम भी घोषित किया था।
विज्ञापन