फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   कच्ची दीवार के मलबे में दबकर राजमिस्त्री ने दम तोड़ा

कच्ची दीवार के मलबे में दबकर राजमिस्त्री ने दम तोड़ा

Tue, 27 Jun 2017 05:47 PM IST
Updated Tue, 27 Jun 2017 05:47 PM IST
विज्ञापन
कच्ची दीवार के मलबे में दबकर राजमिस्त्री ने दम तोड़ा
लखीमपुर खीरी/जंगबहादुरगंज। पसगवां कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मोहिउद्दीनपुर में अचानक भरभराकर गिरी दीवार के मलबे के नीचे दबकर गांव मोहदियापुर निवासी राजमिस्त्री की मौत हो गई, जबकि दूसरा राजमिस्त्री घायल हो गया। घायल राजमिस्त्री को शाहजहांपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

ग्राम मोहिउद्दीनपुर निवासिनी लज्जावती पत्नी डालचंद का प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास का निर्माण कार्य चल रहा है। मंगलवार को ग्राम मोहदियापुर निवासी राजमिस्त्री चेतराम(55) और हीरालाल(60) आवास की दीवार बना रहे थे। सुबह करीब 10 बजे पड़ोसी रक्खे की कच्ची दीवार अचानक भर भराकर गिर गई, जिससे चेतराम और हीरालाल दीवार के मलबे के नीचे दब गए। शोर शरोबा होने पर आसपास के बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए और मलबा हटाकर जब तक दोनों को बाहर निकालते, इससे पहले ही चेतराम ने दम तोड़ दिया, जबकि हीरालाल गंभीर रूप से घायल हो गया। हीरा लाल को जिला अस्पताल शाहजहांपुर में भर्ती कराया गया है। डालचंद ने बताया कि वह भी दीवार के मलबे में दब गया था। गनीमत यह रही कि उसे मामूली चोटें आईं है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। चेतराम की मौत से उसके परिवार का रो रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed