{"_id":"594bb6474f1c1bac128b4791","slug":"11498134087-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैबीज से बालक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रैबीज से बालक की मौत
Updated Thu, 22 Jun 2017 05:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ (लखीमपुर खीरी)। नगर की निकटवर्ती ग्रामपंचायत पुनर्भूग्रंट के गांव द्वारिकागंज में एक बालक को कुत्ता काटने के बाद रैबीज के संक्रमण से मौत हो गई है। एक माह पहले बालक के पिता की भी मौत हो गई थी। इसे दुर्भाग्य ही कहा जाएगा कि एक माह पहले जिस तिथि को पिता की मौत हुई एक माह बाद उसी तिथि पर पुत्र की भी मौत हो गई है। इससे घर में कोहराम है।
गांव द्वारिकागंज निवासी नीलम के पति अशोक कुमार की एक माह पहले नेपाल के जनकपुर में बीमारी के चलते मौत हो गई थी। उसके आंसू अभी सूख भी नहीं पाए थे कि ठीक एक माह बाद उसके नौ वर्षीय पुत्र आर्यन की मौत रैबीज से हो गई है। मां नीलम ने बताया कि आर्यन को एक माह पहले कुत्ते ने काट लिया था। पति की मौत और गरीबी के कारण देखभाल और इलाज नहीं हो सका। 20 जून की शाम को अचानक आर्यन की तबियत खराब हुई। उसे निजी डॉक्टर के यहां ले जाया गया, जहां जवाब मिलने पर लखनऊ के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, वहां भी डॉक्टरों ने रैबीज के कारण हालत गंभीर होना बताकर जवाब दे दिया। हताश होकर आर्यन को अपने घर ले आई। जहां 22 जून की सुबह आर्यन की मौत हो गई।
विज्ञापन