{"_id":"594128734f1c1bfe0a8b4865","slug":"11497442419-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शारदा नदी में डूबकर किशोर की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शारदा नदी में डूबकर किशोर की मौत
Updated Wed, 14 Jun 2017 05:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी/पलियाकलां। शारदा नदी में मंगलवार को तरबूज लेने गए एक किशोर की पानी में डूबकर मौत हो गई। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों और अन्य तैराकों ने बुधवार को किशोर का शव तलाश कर बाहर निकाला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
गांव अतरिया निवासी मुसब्बर का पुत्र दिलजार(16) अपने कुछ साथियों के साथ मंगलवार की देर शाम शारदा नदी में उगाए जाने वाले तरबूज लेने आया था। इस दौरान गहरे पानी में चले जाने के कारण वह डूब गया। साथियों ने दिलजार के डूब जाने की सूचना उसके घर वालों को दी। इससे घर में चीख पुकार मच गई। परिवारवाले ग्रामीणों और तैराकों के साथ मौके पर पहुंचे और उसकी तलाश शुरू कर दी, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। बुधवार को तैराकों ने उसका शव दोपहर लगभग एक बजे के आसपास नदी में लगभग चार किलोमीटर दूर बरामद किया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। परिवार वालों ने पहले पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया, लेकिन पुलिस के समझाने पर वह राजी हो गए। इस पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
हाईस्कूल में प्रथम आया था दिलजार
परिजनों ने बताया कि दिलजार हाईस्कूल का छात्र था। हाल ही में घोषित हुए यूपी बोर्ड के रिजल्ट में उसने प्रथम स्थान प्राप्त किया था। असमय काल के गाल में समाए दिलजार के परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।