{"_id":"5c9d05b7bdec22140e107d1d","slug":"111553794487-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट लगने से दुबहा में महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
करंट लगने से दुबहा में महिला की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निघासन। गांव दुबहा में गिरे पड़े बिजली के तार में चिपककर एक महिला की मौत हो गई। दो दिनों में करंट लगने से दो मौतों से क्षेत्र में दहशत है। बिजली का तार गिरने की सूचना बिजली विभाग को दी, लेकिन बिजली विभाग ने उसे सही कराने की जहमत नहीं उठाई।
क्षेत्र के गांव दुबहा निवासी मेवालाल पाल ने बताया कि उनकी गोशाला घर से करीब 50 मीटर दूर है। उनकी 55 वर्षीय पत्नी दुलारा गुरुवार सुुबह गोशाला में मवेशियों को चारा देने के लिए गई थी। बिजली का तार गिरा पड़ा था। लाइट न होने के कारण वह उसके ऊपर पैर रखकर चली गई। करीब आधे घंटे बाद जब वह वापस लौटी तो बिजली का तार लांघते समय उनका पैर बिजली के तार पर पड़ गया। बिजली होने के कारण वह उसमें चिपक गई और उनकी मौत हो गई। करीब एक घंटे बाद जब वह घर नहीं पहुंची तो मेवालाल उनकी तलाश में निकले। घर के बाहर वह बिजली के तार से चिपकी थी। किसी ने फोन करके बिजली की लाइन कटवाई। उसके बाद उनको देखा तो मौत हो चुकी थी। परिवार वालों ने शव को पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। दुलारा का बेटा राममनोरथ चंडीगढ़ मजदूरी करने गया था। वापस न आने के कारण उनका अंतिम संस्कार नहीं कराया गया है। बीते बुधवार को दुर्गा पुरवा निवासी राजमिस्त्री मैनुद्दीन की करंट लगने से मौत हो गई थी। दो दिन में दो मौतों से लोगों में दहशत है। बिजली विभाग के जेई विमल कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर लाइट काटी गई थी। पहले से तार गिरने की सूचना की जानकारी नहीं है।