{"_id":"5c276d63bdec2256bd3cf483","slug":"111546087779-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घास काटने गई किशोरी से दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घास काटने गई किशोरी से दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मितौली (लखीमपुर खीरी)। मितौली थाना क्षेत्र में घास काटने गई किशोरी के साथ दो आरोपियों ने दुष्कर्म किया, जिसके बाद शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हालांकि आरोपियों पर पाक्सो एक्ट नहीं लगाया गया है।
मितौली क्षेत्र की 15 वर्षीय किशोरी शुक्रवार की दोपहर घास काटने गई थी, जहां लंबू बंजारा और इकबाल ने उसे दबोच लिया और खेत में घसीट ले गए। आरोप है कि दोनों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और जान से मारने की भी धमकी दी।
आरोपियों के चंगुल से छूटने के बाद किशोरी ने घर पहुंचकर घटना के बारे में परिजनों को बताया, जिसके बाद पीड़िता अपनी मां के साथ थाने पहुंची। थाने में महिला सिपाही ने अपने मन मुताबिक तहरीर लिखवाकर रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया जा रहा है कि पीड़िता की मां ने बेटी की उम्र 15 साल बताई और आधार कार्ड भी दिखाया फिर भी पुलिस ने अपनी मर्जी से पीड़ित की आयु 18 वर्ष लिखी और पाक्सो एक्ट भी नहीं लगाया। इससे पुलिस की कार्रवाई को लेकर सवाल उठ रहे हैं। पीड़ित परिवार ने पुलिस पर अपराधियों को बचाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है और अभियुक्तों की तलाश की जा रही है। पीड़िता की उम्र आधार कार्ड में कम लिखी थी, जबकि उसकी उम्र 18 वर्ष प्रतीत हो रही थी। मेडिकल रिपोर्ट आने पर उसकी उम्र की पुष्टि हो जाएगी, जिसके अनुसार मुकदमा तरमीम किया जा सकता है।
- पुनीत कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक