फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   तमंचा तान धमकाने वाले प्रधान हुए गिरफ्तार

तमंचा तान धमकाने वाले प्रधान हुए गिरफ्तार

Wed, 23 May 2018 06:52 PM IST
Updated Wed, 23 May 2018 06:52 PM IST
विज्ञापन
तमंचा तान धमकाने वाले प्रधान हुए गिरफ्तार
23एलकेएच650,651
विज्ञापन



तमंचा तानकर धमकाने वाला प्रधान गिरफ्तार
वीडियो वायरल होने पर एसपी ने लिया संज्ञान, हुई कार्रवाई
बिजली कर्मियों को तमंचा तानकर धमका रहे थे


लखीमपुर/भीरा। पल्हनापुर ग्राम पंचायत के प्रधान बने चुन्नीलाल का एक संविदा बिजली कर्मचारी को तमंचा तानकर गोली मारने की धमकी देने का वीडियो वायरल हो गया। हालांकि वीडियो एक से डेढ़ माह पहले का है, लेकिन बुधवार को इस वीडियो के सामने आने के बाद एसपी रामलाल वर्मा ने संज्ञान लिया, जिसके बाद सक्रिय हुई पुलिस ने ग्राम प्रधान को गिरफ्तार कर उनके पास से असलहा कारतूस बरामद किया।
पल्हनापुर ग्राम पंचायत के प्रधान चुन्नीलाल का बुधवार की सुबह सोशल मीडिया पर बिजली कर्मचारी को तमंचा तानकर धमकाने का एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में आरोपी प्रधान बाइक पर बैठे हुए एक हाथ में सिगरेट दूसरे हाथ में तमंचा दिख रहा है। प्रधान बिजली विभाग के संविदा कर्मचारी मनोज को तमंचा दिखाकर बिजली लाइन काटे जाने से खफा नजर आ रहे हैं, ऐसे में सविंदा कर्मचारी मनोज अपनी शर्ट के बटन खोलकर सीने पर गोली मारने को कहता है, इस बीच प्रधान बिजली विभाग के जेई को भी गालियां देते नजर आ रहे हैं। दबंगई का आलम यह है कि डेढ़ महीने पहले यह वीडियो बनाया गया लेकिन किसी ने शिकायत नहीं की। आरोपी प्रधान पर करीब दो से तीन मुकदमे वन विभाग की तरफ से एवं दो मुकदमे भीरा थाने में दर्ज है। इधर बुुधवार को इस वीडियो के वायरल होने के बाद एसपी की इस पर नजर पड़ी तो वह गंभीर हो गए। एसपी के निर्देश बाद आनन फानन भीरा एसओ संदीप सिंह ने तत्काल पुलिस टीम को सतर्क किया। दो घंटे बाद भीरा पुलिस ने प्रधान को 312 बोर तमंचा, दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। वहीं प्रधान का एक साथी रंगत पुत्र नोखे के पास से एक अद्धी बरामद हुई है, लेकिन वह फरार हो गया। एसओ संदीप सिंह के मुताबिक प्रधान को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


प्रधान पर पहले से दर्ज हैं कई मुकदमे
बिजुआ। प्रधान चुन्नीलाल पर भीरा रेंज में लकड़ी के एवं शिकार के मामले दर्ज हैं, गत पंचायत चुनाव से पहले चुन्नी लाल को वन विभाग की टीम एक शिकार के मामले में ढूंढ रही थी। तभी घर पर पकड़ने गई भीरा की वन विभाग की टीम पर फायर भी कर दिया था। इसके अलावा भीरा थाने में दो मुकदमे दर्ज हैं जिनमें एक अवैध असलहा एवं एक एनडीपीएस का है। अभी भीरा पुलिस प्रधान का इतिहास खंगाल रही है, सूत्र बताते हैं कि गोला कोतवाली में भी आरोपी प्रधान पर मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन.....
प्रधान के तमंचा लहराकर धमकाने का वीडियो वायरल होते देख भीरा पुलिस को निर्देशित किया गया, जिस पर उसे गिरफ्तार कर नाजायज असलहे बरामद कर लिए गए हैं। कार्रवाई की जा रही है।
- रामलाल वर्मा, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed