फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Two killed in triple riding

ट्रिपल राइडिंग कर रहे बाइक सवार दो लोगों की मौत, तीसरा घायल

Tue, 08 May 2018 01:00 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी Updated Tue, 08 May 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
Two killed in triple riding
deadbody
रविवार रात करीब दस बजे एक ही बाइक पर तीन लोग सवार होकर शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। अज्ञात वाहन से टकरा जाने पर दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीसरा घायल हो गया। मरने वाले दोनों आपस में सगे साढ़ू हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस से तीनों लोगों को अस्पताल भेजा, यहां डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया, तीसरे घायल का इलाज सीएचसी में चल रहा है।
विज्ञापन

कस्बा और थाना सेहरामऊ जिला पीलीभीत निवासी राजकुमार (30) अपने साढ़ू पप्पू उर्फ परमानन्द निवासी बसही, बमनगर थाना संपूर्णानगर के साथ एक बाइक पर सवार होकर सुंदरवल इलाके में एक शादी समारोह में जा रहे थे। बाइक सवार हेल्मेट नहीं लगाए थे। तभी उनके रिश्तेदार मैलानी निवासी प्रदीप मिल गए तीनों लोग एक ही बाइक पर सुंदरवल के लिए निकले। परिवार के बाकी लोग बस से बारात जा चुके थे। ट्रिपल राइड कर रहे तीनों लोग जैसे ही गुलरिया मिल से आगे निकले तभी सामने से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में पप्पू व राजकुमार के सिर में गहरी चोट आ गई, जिससे दोनों की मौके पर मौत हो गई, हालांकि पुलिस तीसरे घायल प्रदीप के साथ सभी को बिजुआ अस्पताल भेजा। सीएचसी में मौजूद डॉक्टर ने पप्पू वा राजकुमार को मृत घोषित कर दिया रात तक तीनों में से किसी की पहचान नहीं हो सकी थी। रात को घायल प्रदीप की जेब में निकले मोबाइल से सुबह जब चौकी इंचार्ज ने मोबाइल को चार्ज कर डायल हुए नम्बर पर कॉल की तो उन लोगों की पहचान हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed