फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   एसएसबी के डीआईजी ने बार्डर की पूरी बटालियन को हटाया

एसएसबी के डीआईजी ने बार्डर की पूरी बटालियन को हटाया

Sat, 04 Nov 2017 10:30 PM IST
Updated Sat, 04 Nov 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
एसएसबी के डीआईजी ने बार्डर की पूरी बटालियन को हटाया
लखीमपुर खीरी/गौरीफंटा।
विज्ञापन

एसएसबी के हवलदार ब्रह्मा नारायण शर्मा के आत्महत्या करने के बाद जांच करने यहां पहुंचे डीआईजी रानीखेत ने प्रथम जांच रिपोर्ट पर ही बार्डर पर तैनात सभी जवानों को वहां से हटा दिया है। उनके स्थान पर बार्डर की गौरीफंटा चेक पोस्ट पर नए जवानों को तैनात किया है। डीआईजी की इस कार्रवाई से जवानों में हड़कंप है। इससे पहले उन्होंने अलग-अलग चेक पोस्ट पर तैनात सभी जवानों से पूछताछ की थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है।

मालूम हो कि मध्यप्रदेश के जिला भिंड के गांव चंदुपुरा निवासी ब्रह्मा नारायण शर्मा एसएसबी के हवलदार के रूप में भारत-नेपाल बार्डर की गौरीफंटा चेक पोस्ट पर तैनात था। जिसने बृहस्पतिवार की देर शाम अपनी ही इंसास राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद पुलिस की तरफ से जहां एएसपी घनश्याम चौरसिया ने बार्डर पहुंचकर जायजा लिया था। वहीं एसएसबी रानीखेत के डीआईजी विक्रम सिंह ठाकुर भी यहां पहुंच गए थे। पहले ही माना जा रहा था कि डीआईजी सख्त रवैये में है, इसके बाद उन्होंने चेक पोस्ट पर तैनात सभी जवानों से बारी-बारी पूछताछ की, जिसके बाद पोस्ट पर तैनात सभी जवानों को यहां से हटा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed