{"_id":"59773b5c4f1c1bc22e8b4be0","slug":"111500986204-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराधियों पर खीरी पुलिस की नकेल नहीं, वारदातें जारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अपराधियों पर खीरी पुलिस की नकेल नहीं, वारदातें जारी
Updated Tue, 25 Jul 2017 06:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। पुलिस से बेखौफ बदमाशों ने सोमवार की रात जहां शहर के मोहल्ला राजाजीपुरम में एक घर में घुसकर लूटपाट की। वहीं पसगवां कोतवाली के गांव नेवली के एक घर से करीब 10 लाख का माल चोरी कर ले गए। पुलिस ने दोनों घटनाओं को चोरी में दर्ज किया है।
पहली घटना शहर के मोहल्ला राजाजीपुरम निवासी सुधीर कुमार कश्यप के घर हुई। पीड़ित ने बताया कि रोज की तरह सोमवार को मेन गेट में ताला डालकर वह लोग अपने कमरों में सो गए। रात करीब एक बजे बदमाशों ने बाहर से लोहे की रॉड डालकर गेट का ताला तोड़ दिया और घर के अंदर घुस आए। बदमाशों ने पहले उसे और उसकी पत्नी को असलहों के बल पर बंधक बना लिया। वह विरोध करते, इससे पहले बदमाशों ने उनकी पिटाई कर दी। इसके बाद दूसरे कमरे में सो रहे माता-पिता को भी कब्जे में ले लिया और चारों के हाथपांव बांधकर कमरे में बंद कर दिया। एक बदमाश तमंचा ताने खड़ा रहा। बाकी बदमाश कमरे खंगालने लगे। उन्होंने बताया कि बदमाशों की संख्या करीब आठ थी। सभी बदमाश मुंह बांधे हुए और 25 से 30 साल की उम्र के थे। दो बदमाशों के पास तमंचा और बाकी के पास लोहे की रॉड थी। पौन घंटे तक लूटपाट करने के बाद बदमाश 57 सौ रुपये नकद, एक एलईडी, एक सोने की अंगूठी, सोने की जंजीर, दो मंगलसूत्र, एक मोबाइल समेत करीब डेढ़ लाख का सामान बटोर ले गए। बदमाशों के जाने के बाद जब शोर शराबा किया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। करीब आधे घंटे के बाद यूपी 100 और चौकी राजापुर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बदमाशों की खोजबीन की, लेकिन कोई पता नहीं चला। सदर कोतवाली पुलिस ने धाराओं में खेल कर घटना की रिपोर्ट चोरी में दर्ज कर ली है। घटना के बाद से मोहल्ले में दहशत का माहौल है।
नेवली से चोर बटोर ले गए 10 लाख का सामान
दोनाली बंदूक खेत में फेंकी, छह कारतूस ले गए साथ
अमर उजाला ब्यूरो
जंगबहादुरगंज।
सहकारी गन्ना विकास समिति जंगबहादुरगंज के पूर्व उपाध्यक्ष नेवली निवासी उमेश कुमार दीक्षित ने बताया कि उनका पैतृक घर के पास ही दूसरा मकान है। मंगलवार की रात चोर पुराने घर के दरवाजे की कुंडी काटकर घुस गए। कमरों में रखी अलमारी और बक्सों को खंगालकर 40 हजार रुपये की नकदी, आधा किलोग्राम सोने के जेवर, चार किलोग्राम चांदी के जेवर, घर में रखी लाइसेंसी दोनाली बंदूक, छह कारतूस उठा ले गए। जाते समय चोरों ने दोनो घरों के दरवाजों की कुंडियां बाहर से बंद कर दी। पुराने घर में परिवार के लोग आंगन और छत पर सो रहे थे। रात करीब ढाई बजे दूसरे घर में सो रहे उमेश कुमार दीक्षित लघुशंका के लिए बाहर जाने के लिए उठे तो कुंडी बाहर से बंद मिली। आवाज देकर कुंडी खुलवाकर पुराने मकान में गए। वहां भी बाहर से कुंडी बंद मिलीं। इस पर उन्होंने परिवार वालों को आवाज लगाई तो आसपास के लोगों ने कुंडी खोली। घर पहुंचने पर चोरी हो जाने की जानकारी हुई। सूचना यूपी 100 और ताजपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों के साथ खेतों को जब खंगाला तो घर से 200 मीटर दूर खेत में बंदूक पड़ी मिल गई, लेकिन कारतूस गायब थे। गृहस्वामी ने बताया कि चोर लगभग दस लाख रुपये का सामान बटोर ले गए हैं। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घटना से गांव में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
25एमडीआईपी 1
नकब लगाकर चोरी का प्रयास
अमीरनगर। पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव छतुरी निवासी सत्तार खां का अमीरनगर-बस्तौली मार्ग पर मकान हैं। सत्तार खां ने बताया कि सोमवार की रात चोरों ने पीछे से पक्की दीवार में नकब लगा दी, जिस स्थान पर नकब लगाई गई उस स्थान पर अंदर कुटिया रखी हुई थी। इससे चोर घर के अंदर घुसने में सफल नहीं हो सके। सुबह जब वह मकान के पीछे गए तो नकब लगी देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने घटना की तहरीर पुलिस को दी है।