{"_id":"57cace104f1c1b5a212ccbe0","slug":"11-people-stealing-electricity-were-arrested-while","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 लोग बिजली चोरी करते दबोचे गए ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
11 लोग बिजली चोरी करते दबोचे गए
अमर उजाला ब्यूरो निघासन।
Updated Sat, 03 Sep 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ताबतोड़ छापेमारी से बिजली उपभोक्ताओं में मचा हड़कंप
एक से वसूला जुर्माना, 10 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
ओवरलोड के चलते बार-बार ट्रांसफार्मरों के फुंकने को लेकर बिजली महकमा गंभीर हो गया है। बिजली विभाग के अफसरों ने कस्बा और रानीगंज में ताबड़तोड़ छापेमारी की। रानीगंज में नौ लोगों को कटिया डालकर बिजली चोरी करते हुए दबोचा जबकि निघासन कस्बे में दो लोग मीटर के पास से तार काटकर बिजली जलाते हुए पकड़े गए, इनमें से एक को विभाग ने जुर्माना वसूल कर छोड़ दिया, जबकि 10 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बिजली विभाग की इस कार्रवाई से बिजली चोरी करने वाले उपभोक्ताओं में हड़कंप मचा हुआ है।
एसडीओ धर्मेंद्र आनंद ने बताया कि रानीगंज का ट्रांसफार्मर आए दिन फुंक रहा था। इसके अलावा कई गांवों व कस्बे में बिजली चोरी होने की शिकायतें मिलीं थीं। जिस पर उन्होंने जेई अजय कुशवाहा के साथ गांव रानीगंज में छापा मारा। छापे के दौरान राजेंद्र, सतनाम सिंह, हरजिंदर सिंह, निशान सिंह, बांके, मुख्तयार सिंह और जगतार सिंह को कटिया डालकर बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया। टीम ने तार और बल्व आदि कब्जे में लिए हैं। उन्होंने बताया कि इसके बाद टीम ने कसबा निघासन निवासी राकेश कुमार और दिलीप सिंह के घर पर छापा मारा, जहां दोनों उपभोक्ता मीटर के पास से तार काटकर बिजली की चोरी कर रहे थे।
विज्ञापन
विभाग ने दिलीप सिंह से चार हजार रुपये जुर्माना वसूल किया है। जुर्माना अदा न करने पर राकेश कुमार और कटिया डालकर बिजली चोरी करने वाले सभी नौ लोगों के खिलाफ जेई अजय कुमार कुशवाहा की ओर से तहरीर दी गई है। पुलिस ने सभी दसों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
कैंप में साढ़े तीन लाख की हुई वसूली
निघासन। बिजली उपकेंद्र पर लगे कैंप में विभाग ने बकाया साढ़े तीन लाख रुपये की वसूली की है। जेई अजय कुशवाहा ने बताया कि बकाया अदा न करने वाले 45 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि अधिशाषी अभियंता के निर्देश पर प्रत्येक शनिवार और मंगलवार को पांच हजार से लेकर इससे अधिक बकायेदारों के कनेक्शन काटे जाएंगे।