फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   अज्ञात व्यक्ति की पत्थर मारकर हत्या

अज्ञात व्यक्ति की पत्थर मारकर हत्या

Sat, 16 Mar 2019 11:46 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sat, 16 Mar 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
अज्ञात व्यक्ति की पत्थर मारकर हत्या
धनगढ़ी-नेपाल। कैलाली जिले की गोदावरी नगर पालिका के तहत खैराना गांव में एक अज्ञात व्यक्ति की पत्थर मारकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद शव को रोड पर ही फेंक दिया गया। हत्या किए जाने वाले व्यक्ति की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर धनगढ़ी सेती अंचल अस्पताल में पीएम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

कैलाली जिला पुलिस के अनुसार जिले की गोदावरी नगर पालिका के तहत वार्ड नंबर चार में खैराना ग्राम के मार्ग पर शनिवार सुबह स्थानीय लोगों ने एक व्यक्ति का शव पड़े देखा। जिसकी सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंच गई। जिसने आसपास के लोगों से मारे गये व्यक्ति की शिनाख्त की तो उनको कुछ भी पता नहीं चला। पुलिस ने बताया कि मारे गये अज्ञात व्यक्ति की उम्र लगभग 40 साल है। उसने नीले रंग की जींस व काले रंग की जॉकेट पहन रखी है। उसकी मौत सिर में पत्थर मारने से हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये धनगढ़ी सेती अंचल अस्पताल भेजा है जहां शव को शिनाख्त के लिए रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed