{"_id":"5c3e345cbdec22735a79388a","slug":"101547580508-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवर-भाभी ने खाया जहर, देवर की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
देवर-भाभी ने खाया जहर, देवर की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैगलगंज। थाना क्षेत्र के गांव रहजनिया में मंगलवार की शाम करीब छह बजे देवर-भाभी ने जहर खा लिया, हालत बिगड़ने पर परिवार वालों को जानकारी हुई। दोनों को जिला अस्पताल सीतापुर ले जाया गया, जहां रास्ते में देवर ने दम तोड़ दिया।
रहजनिया गांव की एक महिला के पति की करीब दो साल पहले मौत हो गई थी। बताया जा रहा है कि देवर से उसका प्रेम संबंध बन गया था। परिवार वालों को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने विरोध किया। इससे तनाव की स्थिति बन गई। मंगलवार की शाम दोनों ने जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ देर में ही उनकी तबियत बिगड़ गई। घर के लोगों को जैसे ही इसकी सूचना मिली आनन फानन दोनों को सीतापुर जिला अस्पताल ले जाया गया लेकिन रास्ते में ही युवक की मौत हो गई। उसे परिवार वाले घर ले आए जब कि महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी भी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने इस संबंध में किसी भी जानकारी से इनकार किया है।