{"_id":"5a3fccfd4f1c1b8e698c39a5","slug":"101514130685-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रुप एडमिन समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, एक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्रुप एडमिन समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, एक गिरफ्तार
Updated Sun, 24 Dec 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
WhatsApp Update
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। व्हाट्स ऐप पर अश्लील विडियो क्लिप अपलोड किए जाने के मामले में सदर कोतवाली पुलिस ने शहर कोतवाल की ओर से ग्रुप एडमिन समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया है।
सदर कोतवाल अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि व्हाट्स ऐप पर एक स्टडी प्वाइंट नाम से एक ग्रुप है, जिसमें जिले के कई वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी भी जुड़े हैं। सदर कोतवाली के गांव बड़ागांव निवासी आलम ने शनिवार की सुबह 7:35 बजे एक अश्लील वीडियो पोस्ट कर दिया। वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने इसे गंभीरता से लिया।
सदर कोतवाल अशोक कुमार पांडेय ने शनिवार को ही ग्रुप एडमिन, ग्रुप क्रिएटर नाम-पता अज्ञात और आलम निवासी बड़ागांव के खिलाफ आईटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शहर कोतवाल ने बताया कि पुलिस ने शनिवार की रात छापा मारकर वीडियो पोस्ट करने के आरोपी आलम को गिरफ्तार कर लिया, जिसका रविवार को पुलिस ने चालान कर दिया है। ग्रुप एडमिन और ग्रुप क्रियेटर की पहचान की जा रही है। शीघ्र ही दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।