फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Couple arrested for rs 71.31 lakh fraud in paddy procurement

Karnal News: धान खरीद में 71.31 लाख की धोखाधड़ी में दंपती गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Couple arrested for rs 71.31 lakh fraud in paddy procurement
संजीव कुमार
करनाल। धान खरीद के नाम पर फर्म से 71.31 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले की पुलिस ने करनाल से दंपती संजीव कुमार और रेनू शर्मा को गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ अलीगढ़ के गभाना थाने में दर्ज प्राथमिकी में अदालत से गैर-जमानती वारंट जारी किए गए थे।
विज्ञापन

आरोपी खुद को धान का कारोबारी बताकर व्यापारियों से संपर्क करते थे। शुरुआत में कुछ भुगतान कर विश्वास जीता जाता था। इसके बाद बड़ी मात्रा में धान खरीदकर भुगतान के लिए चेक दिए जाते थे जो बाउंस हो जाते थे। बकाया रकम मांगने पर टालमटोल और धमकियां देने के आरोप भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन

सदर थाना प्रभारी तरसेम चंद ने बताया कि अलीगढ़ के गभाना थाने में सुमन गर्ग की ओर से शिकायत दी गई थी। वह नवीन मंडी में पति राजेश कुमार के साथ सार्थक इंटरप्राइजेज का संचालन करती हैं। शिकायत के अनुसार, 24 सितंबर 2025 को रेनू शर्मा, संजीव कुमार और उनके साथ आए कुछ अन्य लोगों ने धान खरीदने के लिए सुमन गर्ग से संपर्क किया। उन्होंने क्रिधा एक्सपोर्ट्स नाम की फर्म के लिए धान खरीदने की बात कही। भुगतान फर्म के खाते से करने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

26 सितंबर से छह अक्तूबर 2025 के बीच गभाना मंडी से 1,20,31,927 रुपये का धान खरीदा गया। इसमें से अलग-अलग तारीखों पर 49 लाख रुपये का भुगतान किया गया जबकि 71,31,927 रुपये बकाया रह गए। आरोप है कि बार-बार मांगने के बावजूद रकम नहीं दी गई।

सदर थाना प्रभारी ने बताया कि अलीगढ़ जिले के गभाना थाने में दर्ज मामले में अदालत से गैर-जमानती वारंट जारी होने के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस की टीम करनाल पहुंची थी। नियमानुसार संजीव कुमार और रेनू शर्मा को गिरफ्तार किया गया।
बताए गए पते पर नहीं मिली फर्म
एफआईआर के अनुसार, 15 दिसंबर 2025 को शिकायतकर्ता और उनके पति बकाया रकम के संबंध में क्रिधा एक्सपोर्ट्स के बताए गए पते पर पहुंचे। वहां इस नाम की कोई फर्म नहीं मिली। आसपास पूछताछ करने पर भी फर्म के अस्तित्व की पुष्टि नहीं हुई।

कई जिलों के व्यापारियों से आठ करोड़ की ठगी का आरोप
शिकायतकर्ता के अनुसार, आरोपी दंपती ने अलीगढ़ के अलावा जहांगीराबाद, गढ़मुक्तेश्वर, कुरुक्षेत्र और हांसी समेत अन्य क्षेत्रों के व्यापारियों से भी ठगी की है। उनके साथ पांच से छह अन्य लोग भी हैं। व्यापारियों से करीब सात से आठ करोड़ रुपये की ठगी करने का आरोप है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश और कथित फर्म से जुड़े दस्तावेज की जांच कर रही है।

संजीव कुमार

संजीव कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed