{"_id":"6ad92c3b794696f7ad0f9a0b","slug":"married-woman-dies-under-suspicious-rohtak-news-c-200-1-bgh1002-128390-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, प्रताड़ना का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, प्रताड़ना का आरोप
विज्ञापन
-फोटो 91 : अस्पताल में पहुंचे मृतका के परिजन। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
बहादुरगढ़। लाइनपार थाना क्षेत्र के धर्म विहार में 31 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। विवाहिता के पिता ने ससुराल पक्ष के लोगों पर मारपीट और प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। उनका दावा है कि बेटी के चेहरे और शरीर पर चोट के काफी निशान थे।
शिकायत के आधार पर लाइनपार थाना पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
पुलिस को दी शिकायत में झज्जर के खानपुर खुर्द निवासी इंद्र सिंह ने बताया कि उनकी 31 वर्षीय बेटी आचुकी कुमारी की शादी वर्ष 2018 में बहादुरगढ़ के धर्म विहार निवासी विनय से हुई थी। उनके दो बच्चे हैं, जिनमें सात वर्षीय बेटी शायरा और पांच वर्षीय बेटा रुद्र शामिल हैं।
विज्ञापन
इंद्र सिंह के अनुसार, उनकी पत्नी सुमन के घुटने में चोट लगी थी, इसलिए वह पिछले करीब 15 दिन से बेटी के पास रह रही थीं। आरोप है कि 18 अक्तूबर को आचुकी की अपने देवर जतिन से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद जतिन, उनकी पत्नी अंजली और सास रोशनी ने आचुकी के साथ मारपीट की।
सुमन ने इसकी जानकारी अपने पति को दी। उनके मुताबिक, सुमन बेटी को अपने साथ गांव खानपुर खुर्द ले जाना चाहती थीं, लेकिन ससुराल पक्ष ने उसे साथ नहीं जाने दिया। इसके बाद सुमन 18 अक्तूबर को गांव लौट आईं।
इंद्र सिंह ने बताया कि 20 अक्तूबर की रात उनके दामाद विनय का फोन आया। उन्होंने आचुकी के फांसी लगाने की सूचना दी और बताया कि जतिन उसे सामान्य अस्पताल बहादुरगढ़ ले जा रहा है। सूचना मिलने पर वह अस्पताल पहुंचे, जहां बेटी मृत मिली।
पिता ने बेटी के चेहरे और शरीर पर चोट के निशान होने का दावा करते हुए ससुराल पक्ष पर प्रताड़ित करने और मरने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है।