{"_id":"6ad92a915797923b0e09652e","slug":"elderly-woman-attempts-self-immolation-in-tehsil-auditorium-hathras-news-c-63-1-sali1025-105976-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: तहसील सभागार में वृद्धा ने की आत्मदाह की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: तहसील सभागार में वृद्धा ने की आत्मदाह की कोशिश
Thu, 22 Oct 2026 02:41 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Thu, 22 Oct 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
केरोसिन छिड़कने वाली वृद्धा। संवाद
- फोटो : Samvad
तहसील सभागार में बुधवार को अपनी पुत्री के साथ आई वृद्धा ने खुद पर केरोसिन डालकर आत्मदाह की कोशिश की। सुरक्षा गार्डों ने तत्काल बोतल छीनकर उसे रोक लिया। वृद्धा विवादित जमीन पर निर्माण रुकवाने के लिए तहसील पहुंची थी।
बुधवार को गांव रतनपुर हुसैनपुर निवासी कमला देवी अपनी पुत्री के साथ तहसील के सभागार में केरोसिन से भरी बोतल को लेकर पहुंचीं। कमला देवी ने आनन-फानन खुद पर केरोसिन डालने का प्रयास किया। यह देखकर वहां मौजूद अधिकारी व कर्मचारी सकते में आ गए।
अधिकारियों ने तत्काल सुरक्षा कर्मियों को इशारा किया, जिसके बाद सुरक्षा कर्मियों ने वृद्धा के हाथ से केरोसिन से भरी बोतल छीन ली और उसे एसडीएम धर्मेंद्र सिंह चौहान के सामने लेकर पहुंचे। वृद्धा ने एसडीएम को बताया कि उनकी निजी जमीन पर कुछ लोग पक्का निर्माण कर दुकानें बना रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने आरोप लगाया कि कोर्ट से स्थगन आदेश होने के बावजूद काम जारी है और फर्द में दूसरे पक्ष का नाम भी अंकित नहीं है। उनका कहना है कि वह एक वर्ष से अधिक समय से कोर्ट के चक्कर लगा रही हैं। पहले भी शिकायतें की गईं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
एसडीएम धर्मेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि मामला वरासत से जुड़ा है। तहसीलदार के आदेश के खिलाफ अपील उनके कोर्ट में लंबित है। दूसरे पक्ष के लिए कोर्ट से स्थगन आदेश भी है। उन्होंने राजस्व निरीक्षक को मौके पर भेजकर गलत कार्य रोकने और जांच रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।