{"_id":"5968aeb84f1c1bf1738b4ebe","slug":"101500032696-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भैंस चराने गए किसान की नाले में डूबकर मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भैंस चराने गए किसान की नाले में डूबकर मौत
Updated Fri, 14 Jul 2017 05:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
निघासन (लखीमपुर खीरी)। गांव पढुआ में भैंस चराने गए एक किसान की नाले में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव नाले से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।
पढुआ चौकी क्षेत्र के गांव पढुआ निवासी 55 वर्षीय तीरथराम मौर्य शुक्रवार दोपहर भैंस चराने शारदा नहर के किनारे गए थे। भैंस चराकर वह घर वापस आ रहे थे। गांव से कुछ दूरी पर स्थित सुहेली नहर के पास बघैइया नाले के किनारे से निकलते समय उनका पैर फिसल गया और वह नाले में जा गिरे, जिससे उनकी डूबने से मौत हो गई। साथी चरवाहों ने घटना की सूचना पढुआ प्रधान राम सिंह को दी, जिस पर ग्राम प्रधान के साथ परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। प्रधान की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव नाले से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तीरथराम की मौत से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
----------------